जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व पर्यावरणविद सरयू राय आज धनबाद के लोगों को प्रदूषण के कारक व इससे बचने के बताएंगे उपाय

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय आज धनबाद के लोगों को पर्यावरण के कारक व इससे बचने के उपाय के बारे में रूबरू कराएंगे दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत धनबाद में होने वाले पोलूशन के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को देंगे

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:01 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:23 AM (IST)
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व पर्यावरणविद सरयू राय आज धनबाद के लोगों को प्रदूषण के कारक व इससे बचने के बताएंगे उपाय
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय आज धनबाद के लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का देंगे टिप्स। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : लीगल इनीशिएटिव फार फारेस्ट एंड इनवायरमेंट (लाइफ) नई दिल्ली एवं युगांतर भारती रांची की ओर से वायु प्रदूषण पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन होटल सोनोटेल में किया जा रहा है। यह शनिवार और रविवार को होगा। सुबह दस बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सेमिनार में उत्तरी छोटानागपुर के प्रदूषण स्तर को लेकर चर्चा होगी। बतौर मुख्य वक्ता और अतिथि के तौर पर पर्यावरणविद, जमेशदुपर पूर्वी के विधायक सह अध्यक्ष सामान्य प्रयोजन समिति झारखंड विधानसभा सरयू राय होंगे। धनबाद में प्रदूषण के कारकों, इसके उपाय के बारे में विस्तार से बताएंगे। धनबाद देश के वायु प्रदूषित 122 शहरों में से एक है। प्रदूषण के कारण यहां फेफड़े सहित कई गंभीर बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। शुद्ध जल, शुद्ध वायु की आपूर्ति सुनिश्चित करना नगर निगम की जिम्मेवारी है। सेमिनार में इस पर विस्तार से विवेचना की जाएगी। नगर निगम में कचरा प्रबंधन वैज्ञानिक पद्धति से पर्यावरणीय कानूनों का पालन करते हुए कार्य कर रही है कि नहीं इस पर भी चर्चा होगी।

सेमिनार आयोजन का मुख्य उद्देश्य है यहां के आम नागरिकों में जागरूकता लानी है। यदि पर्यावरण के साथ कोई छेड़छाड़ की जा रही है तो आप समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बारे में भी बताया जाएगा। इससे पर्यावरण संबंधी समस्या का समाधान होगा। सेमिनार को लाइव संस्था के पर्यावरणविद अधिवक्ता ऋत्विक दत्ता( नई दिल्ली), राहुल चौधरी, वैज्ञानिक सलाहकार डा राकेश कुमार सिंह नई दिल्ली, कंकना दास कोलकाता, सिंफर के वैज्ञानिक डा सिद्धांत सिंह, डा बी मोहंती, डा भानु पांडे, डा अजय कुमार सिंह, आइआइटी आइएसएम के डा प्रमोद पाठक, डा गुरदीप सिंह, डा एसके मैत्री, डा अंशु माली संबोधित करेंगे। सेमिनार को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अरुण राय, सहसंयोजक रोहित कुमार सिंह, डा राकेश कुमार सिंह, कंकना दास, मुकेश सिंह, धर्मजीत चौधरी, विकास कुमार योगदान दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी