जमसं समर्थकों ने संजीव सिंह को दुमका भेज जाने के ख‍िलाफ क‍िया प्रदर्शन Dhanbad News

लोयाबाद। जमस के समर्थकों ने पुर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल भेज दिए जाने के खिलाफ मंगलवार को बांसजोडा में विरोध प्रदर्शन किया तथा बाइक जुलूस निकाला । कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के नेता रामाशंकर महतो व शंकर तुरी कर रहे थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:29 PM (IST)
जमसं समर्थकों ने संजीव सिंह को दुमका भेज जाने के ख‍िलाफ क‍िया प्रदर्शन Dhanbad News
संजीव सिंह को दुमका भेज जाने के ख‍िलाफ क‍िया प्रदर्शन। (जागरण)

लोयाबाद, जेएनएन: जमस के समर्थकों ने पुर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल भेज दिए जाने के खिलाफ मंगलवार को बांसजोडा में विरोध प्रदर्शन  किया तथा बाइक जुलूस निकाला । कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के नेता रामाशंकर महतो व शंकर तुरी कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में मिशन मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता भी शामिल थे। संघ समर्थकों ने सरकार व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संजीव सिंह को धनबाद वापस लाओ के नारे लगा रहे थे। वक्ताओं ने 

 विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर साजिश के तहत दुमका जेल भेजवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संजीव और रागनी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर यह कदम उठाया गया है। इलाज कराने की बात कहकर दुमका जेल भेज दिया गया। इस अन्याय को जमस और भाजपा  कतई बर्दाश्त नही करने जा रहा है।

मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि संजीव सिंह को साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है। पार्टी को कमजोर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मौके पर अमन सिंह, बबलू, मुकेश चौहान ,आशीष,राहुल पासवान,राज पासवान, मुन्ना यादव,सत्यनारायण यादव, राजेश पासवान ,शंकर प्रमाणिक,विजय महतो,धर्मेंद्र सिंह, कृष्ना तुरी,मुकेश भुइयां,कुंती देवी,उर्मिला देवी,रूसी देवी आदि महिला शामिल थी।

chat bot
आपका साथी