जिला प्रशासन के सहयोग से बाघमारा को अशांत कर रहे हैं जलेश्वर : ढुलू महतो

जलेश्वर महतो के गुंडों द्वारा नदखरकी कोल डंप पर मारपीट कर जो तांडव किया है उसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला प्रशासन की दोहरी नीति के कारण आज जिले में विधि व्यवस्था चरमरा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:38 PM (IST)
जिला प्रशासन के सहयोग से बाघमारा को अशांत कर रहे हैं जलेश्वर : ढुलू महतो
जिला प्रशासन के सहयोग से बाघमारा को अशांत कर रहे हैं जलेश्वर : ढुलू महतो

कतरास : जलेश्वर महतो के गुंडों द्वारा नदखरकी कोल डंप पर मारपीट कर जो तांडव किया है, उसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला प्रशासन की दोहरी नीति के कारण आज जिले में विधि व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार हो रही हत्या, लूट व बमबारी की घटना के कारण बाघमारा अशांत हो गया है। इसके खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

यह बातें बुधवार को कतरास के भाजपा कार्यालय में विधायक ढुलू महतो ने पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि पूर्व विधायक जलेश्वर महतो के गुंडों ने दो दिन पूर्व नदखरकी कोल डंप में गरीब मजदूरों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया था। कई मजदूर जख्मी हालत में अस्पताल में इलाजरत हैं। इस जुल्म का जवाब समय पर जनता देगी। अगर प्रशासन अपनी नीति में सुधार नहीं करेगी तो लिखित रूप से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, गृह सचिव को आवेदन भेजा जाएगा। आज भुक्तभोगी मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। बाघमारा थाना एक पार्टी विशेष का कार्यालय बन गया है। वहां फरियाद लेकर जाने वालों पर झूठा आरोप लगाकर मामला दर्ज किया जाता है। चैतुडीह आउटसोर्सिंग कंपनी में 144 लगने बावजूद वहां कांग्रेस समर्थकों द्वारा काम बंद कराया गया, गोली व बमबारी की गई, लेकिन केस नहीं दर्ज किया गया। बाघमारा, लोयाबाद और कतरास में सड़क जाम करने पर भी एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। कोरोना काल में कांग्रेस समर्थकों ने सिनीडीह में सड़क जाम किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर प्रशासन निष्पक्ष जांच कर केस वापस नहीं लेती है, तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भुइयां व चौहान समाज की महिलाओं पर जलेश्वर महतो द्वारा किए गए टिप्पणी पर निदनीय है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मौके पर भाजपा के जिला मंत्री महेश पासवान, मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, बलविदर सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, कंचन चौरसिया, फिरोज राज, प्रकाश राम गुप्ता, श्यामकिशोर कल्लू, मुकेश झा, बमबम शर्मा, सोनू शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी