जलेश्वर को बंदूक व बम तंत्र पर विश्वास : ढुलू महतो

संवाद सहयोगी कतरास पूर्व विधायक जलेश्वर महतो को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। उनको बंदूक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 10:13 PM (IST)
जलेश्वर को बंदूक व बम तंत्र पर विश्वास : ढुलू महतो
जलेश्वर को बंदूक व बम तंत्र पर विश्वास : ढुलू महतो

संवाद सहयोगी, कतरास : पूर्व विधायक जलेश्वर महतो को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। उनको बंदूक व बम तंत्र पर ज्यादा विश्वास है। बाघमारा में कई बार गोली बम चला लेकिन उनका एक भी बयान नहीं आया। यह बातें सोमवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में विधायक ढुलू महतो ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि गलत मानसिकता रखनेवालों की गोली व बम की राजनीति बाघमारा में नहीं चलने दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के यहां हुई गोलीबारी की घटनाओं तथा धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरे ऊपर या मेरे परिवार या कार्यकर्ता पर कोई घटना घटती है तो जबाबदेही जलेश्वर महतो, विजय कुमार झा, जिला प्रशासन व राज्य सरकार की होगी। अपराधियों को कहीं ना कहीं जलेश्वर महतो द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक कई बार मांग किया, लेकिन नतीजा सामने नहीं आया। पहले बाघमारा शांत था तो जलेश्वर पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाते थे कि बाघमारा अशांत है। अब सरेआम गोली बम चल रहा है तो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। प्रशासन व सरकार अपराध पर नियंत्रण में पूरी तरह फेल है। पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता प्रिस शर्मा, जिला मंत्री महेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय, मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता ,बमबम शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश झा, प्रकाश राम गुप्ता, रघुनाथ हजारी, वाइके पाठक, बबलू बनर्जी, सोनू शर्मा, मनोज लाल, छोटू पासवान आदि काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी