Dhanbad: धैया जैन मंदिर में पर्युषण पर्व समाप्‍त,आज बड़े बुजुर्गों से मांगेंगे क्षमा

पर्युषण पर्व जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार है। जिसे दशलक्षण धर्म के नाम से भी जाना जाता है। यह संयम और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। पर इस साल दिगांबर जैन समाज के लोग धैया जैन मंदिर में पर्युषण पर्व बुधवार को विधिवत संपन्न किया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:57 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:57 AM (IST)
Dhanbad: धैया जैन मंदिर में पर्युषण पर्व समाप्‍त,आज बड़े बुजुर्गों से मांगेंगे क्षमा
पर्युषण पर्व जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः पर्युषण पर्व जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार है। जिसे दशलक्षण धर्म के नाम से भी जाना जाता है। यह संयम और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। पर इस साल दिगांबर जैन समाज के लोग धैया जैन मंदिर में पर्युषण पर्व बुधवार को विधिवत संपन्न किया गया। भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के जल से प्रक्षालित किया हुआ लांग का माला विजय जैन व विनीत जैन को समाज के अध्यक्ष विमल गोधा व  विजय गोधा ने पहना का सम्मानित किया गया। बताया गया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार भी सादगी के साथ मनाया गया। जैन धर्मावलंबियों के कई लोग घर पर ही तप, बल और क्षमा का का महापर्व पर्युषण मनाएंं।

धैया स्थित जैन मंदिर समिति से जुुड़े मुुकेेेश जैैैन ने बताया कि पर्व को लेकर साधु संतों के सानिध्य में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं जिनालयों में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन इस साल भी कोरोना वायरस की वजह से किसी प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। सिर्फ जैन मंदिर समिति के लोग ही पूजा आयोजन किए। मौके पर कार्यक्रम में संतोष जैन, विनीत जैन, प्रमोद जैन, संदीप जैन, विजय गोधा, निम्मी गोधा, कामना जैन, प्रीति जैन, नीलम गोधा, उषा जैन, रशु जैन आदि मौजूद होकर पूजा कथा आरती में भाग लिया।

विश्व क्षमा दिवस आज भी मनाएंगे

पर्युषण पर्व को लेकर दिगांबर जैन समाज के लोग प्रभु की भक्ति विश्व क्षमा दिवस आज भी मनाएंगे। इस अवसर पर सभी समाज के लोग एक दूसरे से बीते वर्ष में किए गए जाने अनजाने में गलतियों के लिए क्षमा मांगे। क्षमा मांगने से आगे गलती होने की संभावना कम हो जाती है।

chat bot
आपका साथी