समय रहते नहीं चेते तो हमारे संस्कार भी बदल जाएंगे

धनबाद : दैनिक जागरण की ओर से मंगलवार को बीएलएम पब्लिक स्कूल पथराकुल्ही मनईटाड़ में जा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:37 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:37 AM (IST)
समय रहते नहीं चेते तो हमारे संस्कार भी बदल जाएंगे
समय रहते नहीं चेते तो हमारे संस्कार भी बदल जाएंगे

धनबाद : दैनिक जागरण की ओर से मंगलवार को बीएलएम पब्लिक स्कूल पथराकुल्ही मनईटाड़ में जागरण संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण संस्कारशाला के तहत छपी कहानियां बच्चों को सुनाई गई। बच्चों को प्रतिदिन की दिनचर्या से अलग हटकर यह कहानी उनके जीवन में प्रेरित करेगी। संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन इस स्कूल में पहली बार हुआ है, इसलिए बच्चे काफी उत्साहित थे। स्कूल के प्राचार्य सुधाशु शेखर रॉय ने कहा कि दैनिक जागरण प्रतिवर्ष संस्कारशाला के माध्यम से समाज को सही दिशा में ले जाने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता या उनकेअभिभावकों को भी संस्कारशाला का आलेख पढ़कर सीखना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को बताया गया कि आज के जमाने में सबसे अधिक हमारे संस्कार का ही नुकसान हुआ है। यदि हम लोग समय रहते नहीं चेते, तो निश्चय ही बदलते जमाने में हमारे संस्कार भी बदल जाएंगे। यदि हमारे संस्कार बदल गए, तो कोई भी समाज में एक-दूसरे की मदद नहीं करेगा और हमलोग सामाजिक भी नहीं रहेंगे। उपप्राचार्य ए. मुखर्जी ने भी जागरण के कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर पुनीत तुरी, राजीव चक्रवर्ती, सतेंद्र सिंह, अशोक अंबष्ठ, रवि मिश्रा, नीरज मिश्रा, प्रमोद यादव, सरिता सिन्हा, रेशमा चौधरी, नमोनिता, सोमा, सोनी और अमित उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी