Jagarnath Mahto: झारखंड के शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में दिक्कत के बाद बोकारो से भेजे गए रांची

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत के बाद बोकारो से राजधानी रांची रेफर कर दिया गया है। महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:23 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:23 AM (IST)
Jagarnath Mahto: झारखंड के शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में दिक्कत के बाद बोकारो से भेजे गए रांची
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

भंडारडीह (बोकारो), जेएनएन। Jagarnath Mahto झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत के बाद बोकारो से राजधानी रांची  रेफर कर दिया गया है। महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका आवास बोकारो जिले में है। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अशोक पाठक ने शिक्षा मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

शिक्षा मंत्री ने कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अस्वस्थ होने की जानकारी जनता के बीच शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि वे इलाज के लिए रिम्स रांची जा रहा हूं। इससे पहले जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोकारो में चिकित्सकों ने रिम्स में भर्ती होने की सलाह दी। 

बोकारो के भंडारीदह में शिक्षा मंत्री का आवास है। सि‍व‍िल सर्जन डॉ: एके पाठक  ने कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की पुष्‍ट‍ि‍ की है। हालांकि‍ उनका कहना है क‍ि मंत्री को फ‍िलहाल कोई बडी परेशानी नहीं है। चूंक‍ि उनका पुराना स्‍वास्‍थ्‍य र‍‍िकार्ड में ह्रदय रोग सह‍ित अन्‍य बीमारी से ग्रसि‍त रहे है इसल‍िए एहति‍यात के तौर पर जांच के बाद उन्‍हें रांची भेज द‍िया गया है। ताक‍ि कोई स्‍थ‍ित‍ि ब‍िगडे तो परेशानी नहीं हो। व‍िद‍ित हो क‍ि वर्ष 2018 में उन्‍हें दिल का दौरा पड़ने पर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया  था। उसके पहले भी उनकी एक बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। 

chat bot
आपका साथी