JAC Board Result Issue: इंंसाफ की गुहार लगाती छात्राओं ने घेरा डीसी ऑफ‍िस, प्रशासन ने बल प्रयोग कर स्‍थ‍ित‍ि को क‍िया न‍ियंत्र‍ि‍त

हंगामा कर रही लड़कियां इतनी आक्रोशित थी कि वह किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से बात करने को तैयार नहीं थीं। हालांकि बार-बार प्रशासनिक अधिकारी उनसे वार्ता करने का अनुरोध करते रहे। लेकिन लड़कियां इसके लिए तैयार नहीं हुई। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 03:06 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 03:27 PM (IST)
JAC Board Result Issue: इंंसाफ की गुहार लगाती छात्राओं ने घेरा डीसी ऑफ‍िस, प्रशासन ने बल प्रयोग कर स्‍थ‍ित‍ि को क‍िया न‍ियंत्र‍ि‍त
12वीं में फेल छात्राओं ने अनियमितताओं का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद: शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की बीस सूत्री की मीटिंग के दौरान उस समय अफरातफरी की स्थिति हो गई जब 12वीं में फेल छात्राओं ने अनियमितताओं का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा कर रही लड़कियां इतनी आक्रोशित थी कि वह किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से बात करने को तैयार नहीं थीं। हालांकि बार-बार प्रशासनिक अधिकारी उनसे वार्ता करने का अनुरोध करते रहे। लेकिन लड़कियां इसके लिए तैयार नहीं हुई। उग्र छात्राओं ने इसके बाद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। यही नहीं सभागार के पास फर्नीचर को भी तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

लड़कियों का कहना था कि जब तक मंत्री उनकी मांगे खुद आकर नहीं सुन लेंगे वह वहां से नहीं जाऐंगी। साथ ही सभी लड़कियां खुद को परीक्षा में उत्‍तीर्ण घोषित करने की मांग कर रहे थे जिस पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार उनसे अपनी बातें शांतिपूर्वक कहने करते रहे।

बावजूद इसके बात करने की जगह कुछ लड़कियां दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगी।

लड़कियों से बात करने की सारी कोशिशें विफल होने के बाद महिला पुलिस को बुला हल्का बल प्रयोग किया गया

chat bot
आपका साथी