‘जाणता राजा’ महानाट्यः 55 फुट ऊंचे मंच पर होगा छत्रपति शिवाजी महाराज की गाैरव गाथा का मंचन

मंत्री अमर बाउरी ने गोल्फ ग्राउंड में जाणता राजा महानाट्य के मंचन के लिए तैयार किए जा रहे सेट का जायजा लिया। उन्होंने कहा- छत्रपति शिवाजी का पूरा जीवन भारतीय गौरव से पूर्ण है।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 12:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 12:05 PM (IST)
‘जाणता राजा’ महानाट्यः 55 फुट ऊंचे मंच पर होगा छत्रपति शिवाजी महाराज की गाैरव गाथा का मंचन
‘जाणता राजा’ महानाट्यः 55 फुट ऊंचे मंच पर होगा छत्रपति शिवाजी महाराज की गाैरव गाथा का मंचन

धनबाद, जेएनएन। धनबाद के ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड में ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज की गाैरव गाथा का मंचन होगा। ‘जाणता राजा’ महानाट्य की तरफ से छत्रपति शिवाजी महाराज के गाैरव गाथा की अविश्वसनीय विराट प्रस्तुति के लिए तेजी से गोल्फ ग्राउंड में 55 फुट ऊंचे सेट तैयार किए जा रहे हैं। इसका मंचन 22 फरवरी से 28 तक रोजाना संध्या 6 से 9 बजे तक होगा। धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि जाणता राजा महानाट्य का शुभारंभ 22 फरवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। 


राजस्व मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजाः राज्य के भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में जाणता राजा महानाट्य के मंचन के लिए तैयार किए जा रहे सेट का जायजा लिया। इस माैके पर मंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का पूरा जीवन भारतीय गौरव से पूर्ण है। शिवाजी इतिहास में भारतीय इतिहास के शौर्य प्रतीक के रूप में शामिल है। यह धनबाद और झारखंड के लिए भी गौरव की बात होगी कि नाटक का मंचन यहां हो रहा है।

मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मंत्री को आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्हें बताया कि जाणता राजा देश का सबसे बड़ा नाट्य मंच है। अभी तक यह देश-विदेश में 1099 नाट्य का मंचन कर चुका है। 

धनबाद में 1100वीं प्रस्तुति होगी, जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। 55 फीट ऊंचे मंच में विशाल दरवाजा, किले के गुंबद पर तैनात सैनिक, शिवाजी महाराज का दरबार दिखेगा। इसके अलावा हाथी, घोड़ा भी दिखेंगे। इससे लोगों को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से जुडऩे का मौका मिलेगा। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी