Dhanbad Weather Alert: आज से मानसून के दोबारा एक्टिव होने के आसार, कोयलांचल से संताल तक हो सकती झमाझम बारिश

Dhanbad Weather Alert अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में एक जून से 16 जुलाई तक औसत बारिश 364.9 मिमी अपेक्षित होती है। वर्तमान में ये 360.8 मिमी रिकार्ड की गयी है। जो सामान्य से करीब एक प्रतिशत कम है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 09:55 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 10:05 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: आज से मानसून के दोबारा एक्टिव होने के आसार, कोयलांचल से संताल तक हो सकती झमाझम बारिश
बदल रहा माैसम का मिजाज ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। आगमन के साथ मानसून ने झारखंड में अपना असर दिखाया था। कई दिनों तक लगातार बारिश हुई थी। लगातार झमाझम बारिश से लोग उब गए थे। इसके बाद मानसून निष्क्रिय हो गया। अब एक बार फिर से झारखंड में मानसून के एक्टिव होने के आसार हैं। झारखंड के कोयलांचल से लेकर संताल तक झमाझम बारिश होगी। माैसम विभाग ने इस बाबत पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश होने से लोग राहत की सांस लेंगे। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस के लोग लोग परेशान है।

धनबाद के आसमान में सुबह से हल्के बादल

धनबाद में शनिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल दिख रहे हैं। हल्की हवा चल रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में धनबाद और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के मौसम में शनिवार से बदलाव देखने को मिल सकता है। धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। राज्य में वर्तमान में केवल दक्षिण-पूर्वी हवा का असर दिख रहा है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार के सिनौप्टीक फीचर का असर नहीं पड़ रहा है।

झारखंड में अब सामान्य से एक प्रतिशत कम बारिश

अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में एक जून से 16 जुलाई तक औसत बारिश 364.9 मिमी अपेक्षित होती है। वर्तमान में ये 360.8 मिमी रिकार्ड की गयी है। जो सामान्य से करीब एक प्रतिशत कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर रही। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकार्ड की गयी। इसमें सबसे ज्यादा बारिश 8.2 मिमी चाईबासा में रिकार्ड की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ में 34.9 डिग्री सेल्सियल रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी