Dhanbad Weather Alert: गरज-चमक के साथ आज भी होगी बारिश, जानें इस पूरे सप्ताह कैसा रहेगा माैसम

Dhanbad Weather Alert मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी बादलों की श्रृंखला राजस्थान से मध्य प्रदेश और बिहार होकर पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहे हैं और पश्चिम बंगाल से नागालैंड की ओर जा रहे हैं। रास्ते में झारखंड पड़ने के कारण यहां का माैसम प्रभावित है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 06:58 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 07:05 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: गरज-चमक के साथ आज भी होगी बारिश, जानें इस पूरे सप्ताह कैसा रहेगा माैसम
माैसम विभाग ने धनबाद में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रविवार को शहर में धूप छांव की आंख मिचौनी होती रही। शाम में कुछ देर के लिए मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ एकाएक जोरदार बारिश भी हुई। हालांकि कुछ ही देर में बारिश थम गई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से शाम के बाद का मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को भी राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। धनबाद समेत जामताड़ा ,देवघर ,दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जैसे जिले उत्तर पूर्वी हिस्से में आते हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मंगलवार से दो-तीन दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश का अनुमान है।

इस पूरे सप्ताह कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी बादलों की श्रृंखला राजस्थान से मध्य प्रदेश और बिहार होकर पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहे हैं और पश्चिम बंगाल से नागालैंड की ओर जा रहे हैं। 23 अगस्त से मानसूनी बादलों की श्रृंखला के धीरे-धीरे उत्तर की तरफ खिसकने के आसार हैं। इससे झारखंड में भी बारिश की संभावना बन सकती है। बारिश के ग्राफ में आई कमी से शहर के तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो गई है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री पर पहुंच गया है।

तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच ही बने रहने के आसार हैं। हालांकि इस बीच बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। धनबाद के साथ-साथ आसपास के पड़ोसी जिलों में भी सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मंगलवार से कई दिनों तक थम थम कर बारिश की का अनुमान है। पड़ोसी जिलों के तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। धनबाद से सटे जामताड़ा का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास है। बोकारो का तापमान भी 33-34 डिग्री पर पहुंच गया है। पूरे हफ्ते तापमान के 33 से 34 डिग्री के बीच ही बने रहने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी