Dhanbad Union Poltics: बीएमएस के एबीकेएमएस का विवाद बढ़ा आर एस एस प्रमुख तक की शिकायत

बीएमएस के ए बी के एम एस का विवाद बढ़ता जा रहा है। और इसकी शिकायत भी आरएसएस प्रमुख तक कर दी गई है। मामला पांच अधिकारियों को संगठन से पद मुक्त करने का है। जो कि अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:33 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:24 PM (IST)
Dhanbad Union Poltics: बीएमएस के एबीकेएमएस का विवाद बढ़ा आर एस एस प्रमुख तक की शिकायत
बीएमएस में बढ़ता जा रहा है विवाद आर एस एस प्रमुख तक की शिकायत।

जागरण संवाददाता, धनबाद :भारतीय मजदूर संघ से निबंधित अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने केंद्रीय निर्देश पर पांच वरीय पदाधिकारी को पद मुक्त किया जाने का मामला विवादों में घिरता जा रहा है।

संघ के महामंत्री सुधीर घुर्डे लिखित आदेश जारी करते हुए संघ के चार उपाध्यक्ष व एक मंत्री का पद से बाहर किए जाने का पत्र सार्वजनिक रूप से जारी करने पर कड़ी आपति जताते हुए कहा केंद्रीय नेतृत्व का जो हवाला दिया जा रहा है, वह गलत है। संगठन में इस तरह का कोई नियम नहीं है। मुन्नीलाल यादव ने बीएमएस की शिकायत आरएसएस प्रमुख तक की है। कहा कि इससे संगठन पर असर पड़ेगा। कुछ लोग मनमाने ढंग से संगठन को चलाने का काम करने में लगे है। कोयला प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने जो कार्य एसईसीएल में गेस्ट हाउस लेने व बोनस बैठक में शामिल होने के लिए किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। महामंत्री के कार्यकलाप भी ठीक नहीं हैा। इधर इस पत्र के बाद संगठन पर सवाल उठने लगे है।

मालूम हो कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ

महामंत्री घुर्डे ने उक्त पांचों सभी पदाधिकारी को उनकी उम्र 60 साल पार पर पदमुक्त कर दिया है। इसमें बीसीसीएल से गोराचंद्र चटर्जी, इमाउल हक, एसईसीएल से मुन्नी लाल यादव आदि का नाम शामिल है।

महामंत्री घुर्डे ने कहा कि जो भी कार्रवाई हो रही वह भारतीय मजदूर संघ के दिशा निर्देश पर हो रही है। इधर मुन्नीलाल यादव ने कहा जिन पर आरोप है उनपर कार्रवाई नहीं होती है। इस मामले को जहां तक पहुंचाने की जरूरत होगी करेंगे। संगठन में विवाद पैदा किया जा रहा है। इस मामले के अब ओर  भी कार्रवाई हो सकती है।

chat bot
आपका साथी