International Yoga Day 2021: नहीं होंगे सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम, घरों में योग के लिए दिया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण

धनबाद जिला योग संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरों शोर पर है करीब 60 से ज्यादा प्रशिक्षक अपने अपने क्षेत्रों में अपने अपने खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे हैं और सभी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़कर योग दिवस के लिए जागरूक किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:59 AM (IST)
International Yoga Day 2021: नहीं होंगे सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम, घरों में योग के लिए दिया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण
दीपशिखा ने अपना नाम का परचम पूरे भारत में लहराया।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिला योग संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरों पर है। करीब 60 से ज्यादा प्रशिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे हैं। सभी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़कर योग दिवस के लिए जागरूक किया है। साथ ही धनबाद जिला के समस्त स्कूलों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन मनाने हेतु सभी प्रशिक्षकों ने तैयार की है। सभी शिक्षकों को यह आदेश दिया गया है कि अपने स्कूलों में योग दिवस के अवसर स्कूल योग प्रतियोगिता का आयोजन करें। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों की सूची अपने-अपने स्कूलों के संघ को दें। संघ उन्हें सम्मानित करेगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला संघ सभी संस्थाओं को अपना सहयोग देगी। साथ ही योग के प्रचार प्रसार हेतु अपना कार्य करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल, प्रार्थना, चालन क्रिया, ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधआसन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासना, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, शंखमुखी भ्रामरी, शीतली, ध्यान एवं शांति पाठ शामिल है।

योग के राष्ट्रीय खिलाड़ी

अंकिता शर्मा कक्षा 11वीं धनबाद पब्लिक स्कूल की छात्रा द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुकी हैं। अंकिता ने योग सीखना तीसरी कक्षा से शुरू किया था।  जिला प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण पदक, दो रजत पदक उन्होंने अभी तक जीता है। वहीं राज्य प्रतियोगिता में दो स्वर्ण तीन रजत तीन कांस्य पदक मिला है। अंकिता ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 2020 में आयोजित प्रतियोगिता में एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता है। अंकिता ने सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता ने भी कांस्य पदक जीतकर पूरे धनबाद का नाम राष्ट्रीय मानचित्र रोशन किया है।  2021 में भी आयोजित होने वाली फेडरेशन कप के लिए अंकिता का चयन किया गया है। 

योग में दीपिका ने धनबाद को किया गौरवान्वित

दीपिका ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक 2020 में जीता दीपिका ने 2019 में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने नाम के साथ साथ पूरे धनबाद एवं झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। दीपिका अभी तक जिला प्रतियोगिता में छह स्वर्ण चार रजत तीन कांस्य पदक जीत चुकी है। वहीं राज्य योग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीता है। जुलाई 2021में होने वाले फेडरेशन कप के लिए भी किया गया है। दीपिका धनबाद पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा है। 

धनबाद की योग धरोहर है अंजू

धनबाद की अंजू दत्ता पूरे राज्य भर में अपना अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पटल पर अपना एक पहचान बनाया है। अंजू दत्ता धनबाद पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा है जिसने अपना अच्छा प्रदर्शन कर राज्य योग प्रतियोगिता में कई पदक जीती। अंजू ने सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी रजत पदक कर अपने स्कूल के साथ साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

दीपशिखा ने अपने नाम का परचम पूरे भारत में लहराया

दीपशिखा जब कक्षा तीसरी की छात्र थी तब उसने योग को अपने जीवन शैली में उतारा दीपशिखा ने बहुत ही परिश्रम कर राज्य प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम रजत पदक जीता। साथ ही 2019 में आयोजित राष्ट्रीय सीबीएससी प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल की छात्रा होने के उसने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता और आने वाले समय के लिए जोरदार तैयारी पर लगी हुई है। दीपशिखा को योग करने हेतु उनके पिता एवं माता से बहुत सपोर्ट मिलता है।

chat bot
आपका साथी