सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें दिव्यांग

धनबाद अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को पूरे जिले में कार्यक्रमों का तांता लगा रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:21 PM (IST)
सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें दिव्यांग
सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें दिव्यांग

धनबाद : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को पूरे जिले में कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन न्यू टाउन हाल में किया गया।

कार्यक्रम में मूक-बधिर बच्ची डाली प्रमाणिक, रीमा कुमारी एवं अर्चना कुमारी द्वारा गुरु वंदना की गई।

कार्यक्रम को संबांधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कहा कि जिले में 18003 दिव्यांग व्यक्तियों को स्वामी विवेकानंद निश्शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 रुपये महीने की दर से पेंशन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही कई बच्चों को स्कालरशिप भी दी जाती है। प्रतिवर्ष जरूरतमंद लोगों को उनकी सहायता हेतु कई यंत्र प्रदान किए जाते हैं।

दिव्यांग विकास निधि के तहत पढ़ने एवं आधुनिक यंत्रों के लिए दिव्यांगों की सहायता सरकार द्वारा की जाती है। उन्होंने पेंशन, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016, झारखंड राज्य दिव्यांगजन विकास निधि, छात्रवृत्ति तथा अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत दिव्यांगजनों को व्यवसाय करने हेतु आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से मिलकर दिव्यांगजनों के हित के लिए इन सभी योजनाओं के संबंध में प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग प्रतिभागी सुजल के द्वारा भाषण दिया गया। जबकि दिव्यांग बच्चों रोनित पासवान, सुजीत दास, इशिका कुमारी, आशिका कुमारी एवम उनके ग्रुप द्वारा ग्रुप डांस की प्रस्तुति की गई।

वहीं गुरुवार को आयोजित क्रीडा पुरस्कार के दौरान बिस्किट दौड़, 50 मीटर की दौड़, स्पून मार्बल दौड़, शतरंज एवं बाल पासिग इत्यादि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। मो. आजाद को शाट पुट, अजय पासवान को नेशनल गेम्स में 400 मीटर दौड़, गोविद प्रसाद नोनिया को नेशनल गेम्स में 200 मीटर दौड़, कुमार गौरव को नेशनल गेम्स में 1500 मीटर दौड़, निकिता कुमारी को अंतरराष्ट्रीय चित्रांकन प्रतियोगिता एवं गोवर्धन रजक को विशेष क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धि हेतु कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक राज सिन्हा, विधायक झरिया के प्रतिनिधि के डी पांडे, उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास, सिविल सर्जन, तेजस्विनी आईसीडीएस के सभी समन्वयक, सेविका, सहायिका, सामुदायिक समन्वयक, तेजस्विनी परियोजना के विभिन्न क्लब के किशोरियां एवं युवतियां, पहला कदम, जीवन ज्योति संस्था एवं डीबीआरएस के दिव्यांग बच्चों सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी