इंटक व कांग्रेस की सभा में कार्यकर्ताओं में भरी गई नई ऊर्जा

संवाद सहयोगी, बाघमारा: कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर बाघमारा में वर्षों से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:35 PM (IST)
इंटक व कांग्रेस की सभा में कार्यकर्ताओं में भरी गई नई ऊर्जा
इंटक व कांग्रेस की सभा में कार्यकर्ताओं में भरी गई नई ऊर्जा

संवाद सहयोगी, बाघमारा: कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर बाघमारा में वर्षों से शिथिल पड़े संगठन में जान फूंकने का प्रयास किया है। रविवार को डुमरा सामुदायिक भवन में इंटक तथा कांग्रेस का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व विधायक ओपी लाल, जिलाध्यक्ष बजेंद्र ¨सह, विजय कुमार ¨सह, शमशेर आलम, इंटक नेता एके झा, मनोज ¨सह, अजब लाल शर्मा, रामप्रीत यादव, शकील अहमद समेत कई नेताओं ने शिरकत की। सम्मेलन का आयोजन जिप सदस्य सह कांग्रेस नेत्री रेखा देवी द्वारा किया गया था। ओपी लाल ने भाजपा सरकार की विफलता गिनाई। वहीं क्षेत्रीय राजनीति पर भी कटाक्ष की। कहा कि कीचड़ से कभी कीचड़ साफ नहीं होता। बाघमारा में गंदे लोगों को किसी भी हालत में पार्टी में शामिल नहीं होने देंगे। सरकार की विफलता का इससे बड़ा सबूत क्या होगा। पूरे जिला सहित राज्य में 18 घंटे बिजली गुल रहती है। सरकार डीवीसी को पैसा का भुगतान नहीं कर पा रही है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष बजेंद्र ¨सह ने कहा कि यहां लोकतंत्र व संविधान की हत्या हो रही है। हर तबके के लोगों को बेरोजगार कर एक आदमी सभी रोजगार पर कब्जा किए हुए हैं। लगनदेव यादव, संतोष दास, सुरेन्द्र यादव, प्रो टीपी पांडेय, धनेश्वर ठाकुर, रवि चौबे, शौकत खान, सुखदेव महतो, ओम प्रकाश कुंवर, शंभू रवानी, इंदल यादव, मिश्रीलाल, भोला रजवार, गणेश चौहान आदि मौजूद थे। निचितपुर में महिला कांग्रेस की सभा

निचितपुर: निचितपुर टाउनशिप में रविवार को महिला मोर्चा सुरक्षा संगठन की सभा हुई। दर्जनों महिलाएं इस संगठन में शामिल होने की घोषणा की। इन सभी महिलाओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय ¨सह ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले। महिलाओं के हित में काम हो। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। संगठन की जिला अध्यक्ष सोनी ¨सह, जिला सचिव पूजा देवी, राधा देवी, शीला देवी, कविता देवी, सीमा पासवान आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी