Innerwheel Club Foundation Day 2021: धनबाद क्लब से जीवन ज्योति विद्यालय तक निकाली गई रैली, बच्चे हुए खुश
धनबाद शहर में क्लब की शुरुआत 1987 में चंद्रकला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई थी। आज 10 जनवरी 2021 को इनर व्हील क्लब धनबाद की बागडोर अध्यक्ष तृप्ति जैन के हाथ में है। इस रैली की शुरुआत धनबाद क्लब से शुरू होकर जीवन ज्योति स्कूल पर खत्म हुई।
धनबाद, जेएनएन। इनरव्हील क्लब हर साल 10 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस बार भी इनरव्हील क्लब विश्व स्तर पर अपना 96वां और इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद अपना 34वां स्थापना दिवस मना रहा है। रविवार को इस अवसर पर इनरव्हील ऑफ धनबाद के सदस्यों ने एक कार रैली का आयोजन किया। धनबाद क्लब से इसकी शुरुआत हुई। लुबी सर्कुलर रोड, सिटी सेंटर बेकारबांध चौक से होते हुए जीवन ज्योति विशेष विद्यालय पहुंची। रैली को देख जीवन ज्योति विशेष के बच्चे खुश हुए।
क्लब की पूर्व अध्यक्ष सोनू जैन ने बताया कि इनर व्हील क्लब एक सामाजिक संस्था है। इसकी सदस्याएं सामाजिक कार्यों में बड़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस क्लब की शुरुआत 10 जनवरी 1924 में इंग्लैंड के मेनचेस्टर शहर में हुई थी। धनबाद शहर में क्लब की शुरुआत 1987 में चंद्रकला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई थी। आज 10 जनवरी 2021 को इनर व्हील क्लब धनबाद की बागडोर अध्यक्ष तृप्ति जैन के हाथ में है। इस रैली की शुरुआत धनबाद क्लब से शुरू होकर जीवन ज्योति स्कूल पर खत्म हुई। इसमें 6 कार शामिल थीं।
रैली का उद्देश्य जागरूकता फैलाना और इनरव्हील क्लब के कार्यों से लोगों को अवगत कराना था। 2021 में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिस पर क्लब बड़े स्तर पर काम करने जा रहा है। रैली में क्लब की सदस्य गीता दलाल, मीना सिंह, गायत्री सिंह, बबीता बरनवाल, निशी सिंह, दीपा गोयल, नीता सिंहा, प्रीति डोकानीया, डॉ गायत्री दयाल, इंदिरा साहनी, सीमा प्रीया, मीना सिंहा, राधा अग्रवाल, पूनम केसरी, सोनू जैन ने इसमें हिस्सा लिया।