Inner wheel club Souvenir design: देश के 27 जिलों को पछाड़ इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद बना विजेता

Inner wheel club Souvenir design इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद डिस्ट्रिक्ट 325 ने शानदार डिजाइन तैयार किया। यह कोरोना संक्रमण के बीच सकारात्मक सोच लिए था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 02:16 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 02:16 PM (IST)
Inner wheel club Souvenir design: देश के 27 जिलों को पछाड़ इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद बना विजेता
Inner wheel club Souvenir design: देश के 27 जिलों को पछाड़ इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद बना विजेता

धनबाद, जेएनएन। कोविड-19 संक्रमण काल के बीच लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने और सकारात्मक सोच के उद्देश्य से किए गए प्रयास की बदौलत इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद को प्रथम पुरस्कार मिला है। इनरव्हील क्लब ने अपने सोविनियर के कवर पेज के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की थी। जूम मीट पर आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक एंट्री पहुंची। इसमें देश के 27 जिलों के क्लबों ने हिस्सा लिया।

इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद डिस्ट्रिक्ट 325 ने शानदार डिजाइन तैयार किया। यह कोरोना संक्रमण के बीच सकारात्मक सोच लिए था। इसे इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद की एडिटर सोनू जैन ने तैयार किया था। क्लब सोविनियर का नाम अभिव्यक्ति है। इस कवर पेज का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि इसमें आत्मनिर्भर भारत, सभी कोरोना वारियर्स, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और परिवार के बीच समय बिताने का जिक्र बखूबी किया गया है। क्लब और सोनू जैन की इस उपलब्धि पर क्लब की चेयरपर्सन डॉ शीला रंजन, पूर्व चेयरपर्सन श्वेता सिन्हा और क्लब के प्रेजिडेंट तृप्ति जैन ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी