Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शो में कान्हा की लीलाओं का होगा बखान, जानें धनबाद में कहां और क्या चल रही तैयारी

इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद और स्मृति डांस डांस क्लासेज सरायढेला की ओर से धनबाद क्लब परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शो का आयोजन किया जाएगा। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए है। 12 वर्ष से अधिक आयु के राधा-कृष्ण रैंप पर चहलकदमी करेंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:36 AM (IST)
Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शो में कान्हा की लीलाओं का होगा बखान, जानें धनबाद में कहां और क्या चल रही तैयारी
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के बाल रूप में बालक ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कान्हा की लीलाओं का बखान होगा। बाल रूम में श्रीकृष्ण अठखेलियां करते नजर आएंगे। राधा-कृष्ण के रूप में बच्चे रैंप पर वॉक करेंगे। यह सब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शो में देखने को मिलेगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को है। मंदिर बंद है। मंदिर में बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। इसलिए धनबाद की विभिन्न संस्थाओं ने अपने स्तर से कार्यक्रम को लेकर तैयारी की है। इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद और स्मृति डांस डांस क्लासेज सरायढेला की ओर से पांच सितंबर को धनबाद क्लब परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शो का आयोजन किया जाएगा। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए है। 12 वर्ष से अधिक आयु के राधा-कृष्ण रैंप पर चहलकदमी करेंगे। बड़ों के लिए आयु सीमा की बाध्यता नहीं है। ऐसे युवक-युवतियों भी रैंप पर कदमताल कर सकेंगे। जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का बच्चों इंतजार है। 

मिस्टर स्मार्टी एवं मिस क्यूट

स्मृति डांस डांस की काजल झा एवं क्लब प्रेसिडेंट निशि सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए तीज स्पेशल कार्यक्रम होगा। इसमें भी उम्र की बाध्यता नहीं है। इसके अलावा मिस्टर स्मार्टी एवं मिस क्यूट का भी आयोजन होगा। सभी प्रतिभागियों के लिए सरप्राइस उपहार रखे गए हैं।

30-31 को धनबाद क्लब में ही इस्कॉन का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

30-31 को दो दिनों तक धनबाद के लोग श्रीकृष्ण के स्वरूप में मगन होकर झूमते नजर आएंगे। इस्कॉन मंदिर धैया शाखा की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 30 और 31 अगस्त को धनबाद क्लब में कार्यक्रम होगा। शाम छह से रात 12 बजे तक कई कार्यक्रम होंगे। साधु भोजन, पंचामृत अभिषेक और पुष्प अभिषेक होगा। भजन कीर्तन की धारा बहेगी। इस्कॉन धनबाद के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसका लाइव प्रसारण भी होगा। भजन-कीर्तन व नृत्य के जरिए कान्हा की लीलाओं का बखान होगा। कान्हा का श्रृंगार करने के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। लोगों में महाप्रसाद का भी वितरण होगा।

chat bot
आपका साथी