गोद भराई रस्म, हाथों में मिला पेंशन स्वीकृति पत्र

कतरास बाजार स्थित सामाजिक संस्थान राजेंद्र क्लब में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:14 PM (IST)
गोद भराई रस्म, हाथों में मिला पेंशन स्वीकृति पत्र
गोद भराई रस्म, हाथों में मिला पेंशन स्वीकृति पत्र

संवाद सहयोगी, कतरास: कतरास बाजार स्थित सामाजिक संस्थान राजेंद्र क्लब में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। आम नागरिकों को राज्य सरकार की ओर से कई लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व संबंधित कार्य सुलझाने के लिए अलग-अलग स्टाल लगे थे। इलाके में समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, सड़क एवं नाली से संबंधित योजना, चयनित योजनाओं का शिलान्यास, नया जल संयोजन के लिए आवेदन लिया गया। बाल विकास परियोजना बाघमारा की तरफ से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं गोद भराई का कार्यक्रम संस्थान परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक हेमलता रजक, दीपा कुमारी, नमिता राय, कौशल्या देवी, रीता देवी, अनीता देवी के अलावा नगर निगम कतरास अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम प्रकाश, मो. अनीस, सिटी मैनेजर शब्बीर आलम के अलावा अशोक चौरसिया, बिनोद रजक, मुकेश भट्ट, शिवेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र सिन्हा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी