Indian Railways: यहां भी मह‍िलाएं सुरक्ष‍ित नहीं! टाटानगर से भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी में सवार महिलाओं से छेड़खानी

भुवनेश्वर से नई दिल्ली जानेवाली 02823 राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रही दो महिला यात्री उस वक्त दहशतजदा हो गईं जब उसी ट्रेन पर सवार एक यात्री उन्हें देखकर गंदे इशारे करने लगा। काफी डरी-सहमी महिला यात्रियों ने ट्विटर की मदद ली और तुरंत मामले को शेयर कर दिया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:51 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:08 PM (IST)
Indian Railways: यहां भी मह‍िलाएं सुरक्ष‍ित नहीं! टाटानगर से भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी में सवार महिलाओं से छेड़खानी
डरी-सहमी महिला यात्रियों ने ट्विटर की मदद ली और तुरंत मामले को शेयर कर दिया। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन :  भुवनेश्वर से नई दिल्ली जानेवाली 02823 राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रही दो महिला यात्री उस वक्त दहशतजदा हो गईं जब उसी ट्रेन पर सवार एक यात्री उन्हें देखकर गंदे इशारे करने लगा। काफी डरी-सहमी महिला यात्रियों ने ट्विटर की मदद ली और तुरंत मामले को शेयर कर दिया। मामला ट्विटर पर आते ही रेलवे में खलबली मच गई। 

जाने क्या है पूरा मामला 

भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी के ए-2 कोच में दो महिलाएं टाटानगर से सवार हुई थीं। कुछ देर बाद ट्रेन में एक यात्री उन्हें गंदे इशारे करने लगा। उसके इस हरकत से दोनों महिलाएं सहम गईं। कोई उपाय न देख उन्होंने मामले को ट्विटर पर शेयर कर इमरजेंसी में मदद मांगी। रेल मंत्रालय के ट्विटर पर मामला तुरंत गर्म हो गया। आरपीएफ धनबाद के ट्विटर पर तत्काल महिला यात्रियों को अटेंड करने का निर्देश जारी हुआ। ट्रेन के गोमो पहुंचते ही गोमो आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों ने महिलाओं से मिलकर पूरे मामले की जानाकारी ली। महिलाओं ने बताया कि स‍हयात्री गंदे इशारे कर रहा है। आरपीएफ ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उन्हें फौरन दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन के बोकारो पहुंचने पर आरपीएफ और टीटीई ने उनकी सीट बदल दी। महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराने से इन्कार कर दिया और दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए राजी हो गईं। इस बारे में गोमो आरपीएफ इंस्पेक्टर सिंपी कुमारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को अटेंड करने के बाद उनसे पूरी जानकारी ली गई। बताया गया कि अपनी सीट पर सोया जवान बार-बार  चादर हटाकर उन्हें देख रहा था। उसकी हरकत देख महिलाएं डर गईं। दूसरे कोच में शिफ्ट कराने के बाद उन्होंने बताया कि अब कोई परेशानी नहीं है। ट्विटर पर भी तत्काल मदद मिलने की जानकारी शेयर की जिसके बाद आरपीएफ ने राहत की सांस ली।       

chat bot
आपका साथी