Indian Railways: रेलवे ने बदला अपना निर्णय, पुराने रूट पर ही चलेगी रांची-एलटीटी एक्सप्रेस

Indian Railways रांची-एलटीटी एक्सप्रेस हावड़ा मुंबई मेल का साप्ताहिक विकल्प है। हावड़ा मुंबई मेल धनबाद गोमो रेल मार्ग पर मुंबई की इकलौती ट्रेन है। मुंबई मेल में हमेशा भीड़ रहती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 09:24 AM (IST)
Indian Railways: रेलवे ने बदला अपना निर्णय, पुराने रूट पर ही चलेगी रांची-एलटीटी एक्सप्रेस
Indian Railways: रेलवे ने बदला अपना निर्णय, पुराने रूट पर ही चलेगी रांची-एलटीटी एक्सप्रेस

धनबाद, जेएनएन। बोकारो और गोमो होकर चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक (मुंबई) साप्ताहिक एक्सप्रेस इन दोनों रेलवे स्टेशनों से नहीं छिनेगी। साथ ही प्रयागराज होकर ही चलेगी। इस ट्रेन को प्रयागराज के बजाय रूट बदल कर (प्रयागराज) छिउकी व माणिकपुर रूट पर चलाने का निर्णय बदल दिया गया है। नियमित ट्रेनों के पटरी पर लौटते ही यह ट्रेन अपने पुराने रूट पर प्रयागराज होकर ही चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस ट्रेन को वाया बोकारो व गोमो के बजाय रांची से टोरी रूट पर चलाने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगने से बोकारो व गोमो से लोकमान्य तिलक (मुंबई) के लिए साप्ताहिक ट्रेन का विकल्प बना रहेगा। हालांकि रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को अजमेर के बजाय रांची से मंडुआडीह तक चलाने के फैसले को बरकरार रखा गया है। वाराणसी से अजमेर के बीच इस ट्रेन को स्थायी तौर पर रद कर दिया जाएगा।

मुंबई मेल का सप्ताहिक विकल्प है रांची-एलटीटी एक्सप्रेस

रांची-एलटीटी एक्सप्रेस हावड़ा मुंबई मेल का साप्ताहिक विकल्प है। हावड़ा मुंबई मेल धनबाद गोमो रेल मार्ग पर मुंबई की इकलौती ट्रेन है। ज्यादातर दिनों में मुंबई मेल में नो रूम की स्थिति रहती है। इस ट्रेन के विकल्प के तौर पर काफी संख्या में लोग रांची लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से सफर करते हैं। रूट में बदलाव नहीं होने से यात्रियों की सुविधा बरकरार रहेगी।

18609 रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस - बुधवार

18610 लोकमान्य तिलक-रांची एक्सप्रेस - शनिवार

chat bot
आपका साथी