Direct Train to Goa: इंतजार खत्‍म ! झारखंड को म‍िला दुर्गा पूजा का तोहफा, गोवा के ल‍िए चलेगी देवघर भाया धनबाद डायरेक्‍ट ट्रेन

बाबा नगरी देवघर से गोवा जाने वाली प्रस्तावित ट्रेन को चलाने की तारीख़ का ऐलान कर दिया है। जसीडीह से वास्कोडिगामा के बीच 28 सितंबर से ट्रेन चलने लगेगी। मंजूरी के बाद गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर कर दी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:36 AM (IST)
Direct Train to Goa: इंतजार खत्‍म ! झारखंड को म‍िला दुर्गा पूजा का तोहफा, गोवा के ल‍िए चलेगी देवघर भाया धनबाद डायरेक्‍ट ट्रेन
बाबा नगरी देवघर से गोवा जाने वाली प्रस्तावित ट्रेन को चलाने की तारीख़ का ऐलान कर दिया है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड से गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने झारखंड के यात्रियों को दुर्गापूजा का तोहफा दे दिया है। बाबा नगरी देवघर से गोवा जाने वाली प्रस्तावित ट्रेन को चलाने की तारीख़ का ऐलान कर दिया है। जसीडीह से वास्कोडिगामा के बीच 28 सितंबर से ट्रेन चलने लगेगी। रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर कर दी है। सांसद के अनुसार, 28 सितंबर को रेल मंत्री खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम में सांसद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।

गोआ के साथ छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश को मिली नई ट्रेन

जसीडीह-वास्को द गामा साप्ताहिक ट्रेन के चलने से न सिर्फ झारखंड से गोवा जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी बल्कि झारखंड से छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के लिए भी एक और ट्रेन मिलेगी। इस ट्रेन से सिकंदराबाद भी जा सकेंगे। दुर्गापूजा से ठीक पहले ट्रेन चलने वाली है। ऐसे में त्योहारी सीजन में गोवा जाने वालों के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। अब तक गोवा के लिए झारखंड और आसपास के यात्री पश्चिम बंगाल पर ही आश्रित थे। हावड़ा से गोवा जाने वाली ट्रेनों में सफर करना पड़ता था या फिर धनबाद से मुंबई जाकर आगे के लिए मुंबई से गोवा तक ट्रेन या दूसरे विकल्प तलाशने पढ़ते थे। अब झारखंड से गोवा के लिए सीधी ट्रेन चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

जसीडीह से चलकर मधुपुर, चित्तरंजन, बराकर, धनबाद, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंडिया, बल्लारशाह, मंचिरियाल, काजीपेट, सिकंदराबाद, विकाराबाद, रायचुर, गुंताकल, बेल्लारी, तोरानागुल्लू, हासपेट, कोप्पल, गडग, हूबली, धारवाड़, लोंडा, कैसल राक, कूलेम, मडगांव, मजोरदा और संवोरदेम।

टाइम टेबल

जसीडीह - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस 

जसीडीह - दोपहर 1:10

धनबाद - शाम 4:15

बोकारो - शाम 6:20 वास्को-डि-गामा - दोपहर 2:30

वास्को-द-गामा - जसीडीह एक्सप्रेस 

वास्को-द-गामा - अलसुबह 5:15 बोकारो - रात 1:40

धनबाद - अलसुबह 3:45 जसीडीह - सुबह 7:00  

chat bot
आपका साथी