Coal India: 78 हजार ठेका मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी, नई दर अप्रैल से प्रभावी

नई दर का लाभ कोल इंडिया में कार्यरत 78 हजार ठेका मजदूरों को मिलेगा। संशोधित वीडीए की बढ़ोतरी के साथ एक दिन के लिए मिलने वाले पारिश्रमिक की भी सूची जारी की गई है। अप्रैल से ठेकाकर्मियों को न्यूनतम एक दिन में 939 रुपये और अधिकतम 1046 रुपया मिलेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:58 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:58 AM (IST)
Coal India: 78 हजार ठेका मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी, नई दर अप्रैल से प्रभावी
धनबाद में छह हजार से ज्यादा कोयला ठेका मजदूर ( प्रतिकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोल इंडिया व उसकी अनुषंगी कंपनियों के ठेका मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि की गई है। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र के ठेका मजदूरों के लिए अगली छमाही के वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (वीडीए) की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक कोल इंडिया ने अपनी तमाम अनुषंगी कंपनियों को केंद्रीय श्रम मंत्रालय की ओर से जारी नई दर के अनुसार भुगतान का निर्देश दिया है। कोल इंडिया के कार्मिक व औद्योगिक महाप्रबंधक अजय कुमार चौधरी ने सभी कंपनियों को जारी पत्र में विभिन्न संवर्गों के श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दर लागू करने का निर्देश दिया है। यह दर पहली अप्रैल से सितंबर तक के लिए जारी की गई है।

एरियर का होगा भुगतान

नई दर का लाभ कोल इंडिया में कार्यरत 78 हजार ठेका मजदूरों को मिलेगा। संशोधित वीडीए की बढ़ोतरी के साथ एक दिन के लिए मिलने वाले पारिश्रमिक की भी सूची जारी की गई है। अप्रैल से ठेकाकर्मियों को न्यूनतम एक दिन में 939 रुपये और अधिकतम 1046 रुपया मिलेगा। बढ़ी दर का एरियर भुगतान भी किया जाएगा।

धनबाद क्षेत्र में छह हजार से अधिक ठेका मजदूर

ठेका श्रमिकों को चार श्रेणी में रखा गया है। धनबाद क्षेत्र में छह हजार से अधिक ठेका मजदूर हैैं। बता दें कि कोयला कंपनियों में आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिए कोयला खनन हो रहा है। यहां ठेका मजदूर कार्यरत हैं।

सीएमपीएफ ने कोल कंपनियों से मांगी ठेका मजदूरों की सूची

कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) ने कोल इंडिया, सिंग्रेनीज कोलियरीज कंपनी, टाटा, सेल सहित अन्य कोयला कंपनियों से ठेका श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। साथ ही नए श्रमिकों का अकाउंट जल्द से खोलने के लिए भी दिशा निर्देश दिया है। यह होगी मजदूरी की दर श्रेणी         मजदूरी   वीडीए   कुल राशि अनस्किल्ड  787      152     939 सेमी स्किल्ड 817     158     975 स्किल्ड       847      163    1010 हाई स्किल्ड 877     169     1046

chat bot
आपका साथी