टुंडी में सनकी ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा, फिर खुद फांसी पर झूला

संवाद सहयोगी टुंडी टुंडी थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में गुरुवार की देर रात एक सनक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:17 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:17 PM (IST)
टुंडी में सनकी ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा, फिर खुद फांसी पर झूला
टुंडी में सनकी ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा, फिर खुद फांसी पर झूला

संवाद सहयोगी, टुंडी : टुंडी थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में गुरुवार की देर रात एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी और फिर अपने घर की छत से फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी।

शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने उसे छत से झूलते देखा तो हंगामा मच गया। टुंडी थाना की पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार टुंडी थाना से लगभग दो किमी दूर पूर्णाडीह गांव है। इसी गांव के 45 वर्षीय भगवान उर्फ लटलु साव और उसकी पत्नी 40 वर्षीय माला देवी 40 के बीच गुरुवार की रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। फिर दोनों सो गए। देर रात पति उठा और बगल के कमरे में सो रहे छोटे पुत्र के कमरे में बाहर से ताला जड़ दिया। उसके बाद दूसरे कमरे में सोयी पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद घर की छत पर गया और छत पर निकले लोहे के रॉड में रस्सी बांधकर, उससे लटककर आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे गांव के एक बच्चे ने उसके घर के बगल से गुजरने के दौरान देखा कि भगवान साव अपनी छत पर लटका हुआ है। हल्ला मचाकर उसने लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों की भीड़ जब मौके पर जुटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी माला देवी लहुलुहान स्थिति में मृत पड़ी थी। मृतक भगवान साव ने अपनी पत्नी पर इतना वार किया था कि उसका चेहरा पहचानना भी मुश्किल था।

आर्थिक स्थिति नहीं थी अच्छी

दोनों पति-पत्नी अक्सर झगड़ा करते थे। लॉकडाउन की वजह से कहीं रोजगार भी नहीं मिल रहा था। जमीन भी उतनी नहीं थी कि खेती कर पेट पाल सके। आसपास के लोगों के अनुसार झगड़े की मुख्य वजह यही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

ग्रामीणों की सूचना पर अवर निरीक्षण विकास यादव, हेमंत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा।

सनकी था भगवान साव

टुंडी थानेदार संतोष कुमार सिंह के अनुसार मृतक भगवान साव सनकी किस्म का था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। गुरुवार की रात मामूली सा पारिवारिक झगड़ा इतना बड़ा हो गया कि दोनों को जान गंवानी पड़ी।

दो बेटा गांव से बाहर करता काम

मृतक भगवान साव के तीन पुत्र हैं, जिसमें दो पुत्र बाहर काम करते है। छोटा बेटा घर में ही था, लेकिन मृतक भगवान दास ने बाहर से ताला मारकर उसे कमरे में बंद कर दिया था। दोनों बड़ा बेटा धनबाद में ही रहता है। एक बेटा ड्राइवर है जबकि दूसरा भी उसी के साथ रहकर कुछ छोटा-मोटा काम करता है। छोटा बेटा सात साल का मासूम है जो अब बिल्कुल अकेला हो गया है। सूचना मिलने पर पूर्णाडीह पंचायत की मुखिया माया देवी, भाजपा नेता गोपाल पांडेय आदि ने गांव पहुंचकर स्वजनों को ढाढ़स बंधाया।

chat bot
आपका साथी