आईटीआई ISM धनबाद में इस बार 1125 भारतीय वह 50 विदेशी छात्र लेंगे एडमिशन

इस सत्र में आईटीआई से में बीटेक के लिए 1125 भारतीय छात्र एडमिशन लेंगे वहीं इस बार 50 विदेशी छात्र भी आईटीआई सन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते नजर आएंगे महिलाओं के लिए भी 20% सीटें आरक्षित की गई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:33 PM (IST)
आईटीआई ISM धनबाद में इस बार 1125 भारतीय वह 50 विदेशी छात्र लेंगे एडमिशन
1125 भारतीय वह 50 विदेशी छात्र इस बार आईटीआई ISM में बीटेक के लिए एडमिशन लेंगे।

जागरण संवाददाता धनबाद : आईआईटी सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले को लेकर जोसा ने परिणाम जारी कर दिया है। कोविड-19 ते हुए इस बार भी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही होगी। शनिवार से आईआईटी धनबाद सहित देश के अन्य आईआईटी तथा एनआईटी सीट एलॉटमेंट और चॉइस फिलिंग शुरू हो जाएगा। आइआइटी आइएसएम में इस सत्र बीटेक में 1125 सीटों पर दाखिला होगा। इसके अलावा इस बार संस्थान में बीटेक में 50 सीटें बढ़ा दी है पर इन सीटों पर विदेशी छात्रों को दाखिले का अवसर मिलेगा। इस वर्ष लड़कियों के लिए सुपर न्यूमरेरी कोटा समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद भी लड़कियों के लिए लड़कों के मुकाबले 20 प्रतिशत सीट आरक्षित रहेंगी। इडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के छात्रों के लिए 10 फीसदी सीट रिजर्व होगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद छात्रों को रैंक के आधार पर मनपसंद आइआइटी में अपनी पसंद के ब्रांच के साथ नामांकन का मौका मिलेगा।

लड़कियों के लिए 225 और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 112 सीट आइआइटी धनबाद में लड़कों के मुकाबले लड़कियों के लिए 20 फीसद सीट आरक्षित की गई है। लड़कियों के लिए 225 सीटें तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए 112 संभावित सीटें होंगी। जेईई एडवांस 2021 के आयोजन की जिम्मेवारी आइआइटी खड़गपुर को सौंपी गई है। देशभर से ढाई लाख छात्र जेई एडवांस में शामिल होंगे। यह परीक्षा पूरी तरह से आनलाइन होगी।

chat bot
आपका साथी