Dhanbad: प्रवासी मजदूरों की मौत होने पर पांच लाख रुपए अतिशीघ्र सहयोग राशि देने की मांग

प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंडी एकता संघ की एक अहम बैठक की गई। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।बताया गया कि झारखंड प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में हो रही परेशानियों एवं समस्याओं का समाधान पर चर्चा किया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:50 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:50 PM (IST)
Dhanbad: प्रवासी मजदूरों की मौत होने पर पांच लाख रुपए अतिशीघ्र सहयोग राशि देने की मांग
प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंडी एकता संघ की एक अहम बैठक की गई। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः  प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंडी एकता संघ की एक अहम बैठक की गई। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।बताया गया कि झारखंड प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में हो रही परेशानियों एवं समस्याओं का समाधान पर चर्चा किया गया। वहीं झारखंड प्रवासी कल्याण आयोग झारखंड सरकार द्वारा जल्द गठन करने, प्रवासी मजदूरों के दूसरे राज्य में सामान्य मौत होने पर भी डेथ बाडी झारखंड लाने के लिए एक लाख तत्काल और उनके परिजनों को पांच लाख रुपए अतिशीघ्र सहयोग राशि के तहत झारखंड सरकार दे। 

झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि नवी मुंबई, वाशी सेक्टर 17 में झारखंड भवन के लिए प्रस्तावित जमीन पर झारखंड भवन झारखंड सरकार के द्वारा जल्द भवन का निर्माण किया जाए। झारखंड प्रवासी मजदूरों के लिए रेड कार्ड और ग्रीन कार्ड कैंप लगाकर अतिशीघ्र बनाया जाए। झारखंड प्रदेश से इलाज के लिए मुंबई आने वाले कैंसर मरीजों एवं गंभीर बीमारी से पीड़ितों के लिए रहने की व्यवस्था जैसे गेस्ट हाउस निर्माण किया जाए। प्रवासी मजदूरों के हितों के सवालों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में प्रवासी मजदूरों के समस्याओं को देखते हुए झारखंडी एकता संघ की मांगों को झारखंड सरकार अविलंब पारित करेें। ताकि प्रवासी मजदूरों को दूसरेे राज्यों में राहत मिल सके। 

chat bot
आपका साथी