Dhanbad: स्वरोजगार मेले में बंधनवार डिजाइनर दिए की खरीदारी में दिखा महिलाओं का क्रेज

स्वरोजगार मेले में महिलाओं की भागीदारी खूब दिख रही है। इस मेले में बंधनवार डिजाइनर दिए की बिक्री भी खूब बड़ी है। दिवाली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में मेले की उपयोगिता लोगों में देखी जा रही है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:19 AM (IST)
Dhanbad: स्वरोजगार मेले में बंधनवार डिजाइनर दिए की खरीदारी में दिखा महिलाओं का क्रेज
बंधनवार डिजाइनर दिए की खरीदारी में महिलाएं दिखा रही विशेष रूचि। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : आनंद मंगल महिला समिति की ओर से धनसार के सिद्धि विनायक में दो दिवसीय महिला स्वरोजगार मेला सह प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन है। महिलाओं और युवतियों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त क्रेज चल रहा है। दीयों, बंधनवार फैंसी ड्रेस ज्वेलरी की खूब खरीदारी हो रही है। पहले दिन लगभग 1200 महिलाओं ने खरीदारी की थी। आज भी सुबह से ही भीड़ लग गई है। यहां महिलाओं के द्वारा हस्त निर्मित सामग्री और दीपावली के आइटम जैसे बंधनवार, डिजाइनर दीया के साथ ही साड़ियां, जयपुरिया चादर सूट्स, फैंसी कुर्ती, ज्वेलरी, होम डेकोर आइटम बिक्री के लिए रखा गया है। फ्यूजन वेव्स लेबल जियाना के ड्रेस भी महिलाओं को काफी भा रहा है। प्रियंका जैन ने दिल्ली से महिला स्वरोजगार मेला में लेबल जियाना का स्टाल लगाया है। प्रियंका के अनुसार धनबाद के लोग अच्छी खरीदारी पर विश्वास करते हैं। संस्था की संगीता अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए दो दिवसीय स्टाल लगाया गया। पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस मिला।

इस दौरान कई लोगों ने प्राणिक हीलिंग की सुविधा भी ली। वर्तमान में लोग इसे रेकी के नाम से भी जानते हैं। इस विद्या के अंतर्गत ऊर्जा को आधार बनाते हुए बीमार व्यक्ति के शरीर की नकारात्मक ऊर्जा और बीमारी पैदा करने वाले कारकों को दूर किया जाता है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था की मीनू खेतान, बरखा, सपना, रंजना, पायल का विशेष योगदान रहा। संगीता अग्रवाल ने बताया आयोजन में महिलाओं की अच्छी खासी मौजूदगी रह रही है। मेहंदी लगाने वाली युवतियां भी यहां करवा चौथ को लेकर हाथों में मेहंदी लगा रही हैं। मेहंदी के स्टाल पर काफी भीड़ दिखी। करवा चौथ व्रत रविवार को है, इसलिए यहां अधिक भीड़ है। डिजाइनर साड़ी और कुर्तियों के स्टॉल पर भी जबरदस्त भीड़ है।

chat bot
आपका साथी