Ashtami 2021: राजबाड़ी कतरास में चैती दुर्गा पुजा कोहड़े की बलि दी जा रही है, श्रद्धालुओं की है गहरी आस्था Dhanbad News

दुर्गा मंदिर कतरास बाजार स्थित श्री श्री चैती दुर्गा पूजा महोत्सव राजबाड़ी सामुदायिक भवन में 1984 से धूम धाम से मनाया जा रहा है। यहां दूर दूर से लोग पूजा अर्चना व दर्शन करने के लिए आते है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण सादगी से मनाया जा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:48 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:48 AM (IST)
Ashtami 2021: राजबाड़ी कतरास में चैती दुर्गा पुजा कोहड़े की बलि दी जा रही है, श्रद्धालुओं की है गहरी आस्था Dhanbad News
कोरोना के कारण कतरास में अष्‍टमी सादगी से मनाया जा रहा है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन:  दुर्गा मंदिर कतरास बाजार, स्थित श्री श्री चैती दुर्गा पूजा महोत्सव राजबाड़ी सामुदायिक भवन, में 1984 से धूम धाम से मनाया जा रहा है। यहां दूर दूर से लोग पूजा अर्चना व दर्शन करने के लिए आते है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण सादगी से मनाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस मंदिर में लोगों के प्रति आस्था विश्वास कई वर्षों से काफी गहरा है। इस मंदिर में जो भी श्रद्धालु श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते है उन्हें अवश्य फल की प्राप्ति होती है। यहां खास बात यह है कि जो भी बोली होती है कोहड़े की बलि दी जाती है। 

   इसमें इस बार 20 अप्रैल को प्रातः 8:27 बजे महाअष्टमी पूजा आरंभ एवं 6:54 बजे संधि पूजा आरंभ की जाएगी।  21 अप्रैल को 8:26 बजे से नवमी पूजा एवं दस बजे हवन की जाएगी।22 अप्रैल को आठ बजे दशमी पूजा आरंभ तथा दस बजे नव पत्रिका विसर्जन एवं संध्या छह बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। 

         इस बार चैती दुर्गा पूजा महोत्सव में बंगाल रघुनाथपुर के पुजारी गौतम चक्रवर्ती, काजल चौधरी, बचन चटर्जी , आशीष चक्रवर्ती एवं कमेटी के समीर चक्रवर्ती, सिंटू बाबा, गणेश मोदक, मधुसूदन दा, बिनय बनर्जी, मोनू गोप, रजत मोदक, बिशाल मुखर्जी, रामेश्वर चौहान, बिजय मंडल, चंदन नंदन, सिट्टू मिश्रा, राखोहरी पटवा, रिंटू बनर्जी मौजूद रहेेंगे। पूजा समिति की ओर से यहां आने वाले संरक्षकगण, सदस्यगण, ग्रामवासी कोरोना के कारण के नियम का पालन करते हुए मास्क पहनकर सम्मिलित हो। साथ ही कहा गया है मंदिर परिसर में दो गज की दूरी मास्क है जरूरी।

chat bot
आपका साथी