दुष्कर्मी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने थाना घेरा

पलानी गांव में एक माह पूर्व 35 वर्षीय महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मागं की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:19 PM (IST)
दुष्कर्मी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने थाना घेरा
दुष्कर्मी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने थाना घेरा

संस, बलियापुर : पलानी गांव में एक माह पूर्व 35 वर्षीय महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से गांव की महिलाओं में आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित महिलाओं ने अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले बलियापुर में रैली निकाल बलियापुर थाना का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दुष्कर्मी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

झरिया रोड स्थित केंदुआटांड़ मोड़ से महिलाओं ने बैनर, झंडा के साथ रैली निकाली। बलियापुर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए महिलाएं थाना गेट तक पहुंचीं। इसके बाद थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल महिलाएं दुष्कर्मी को अविलंब गिरफ्तार करो, दुष्कर्मी को कड़ी सजा दो, पीड़िता को न्याय दो आदि नारे लगा रही थीं।

जुलूस का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की उपासी महतो, माया देवी, सीमा देवी, रीना पासवान आदि कर रही थीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल बलियापुर की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी को मांग पत्र सौंपा। दुष्कर्मी आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी ने घटना के आरोपित इंद्रजीत महतो को अविलंब गिरफ्तार करने व फरारी के दौरान घर की कुर्की जब्ती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब महिलाएं शांत हुई।

23 सितंबर को गांव की 35 वर्षीय एक महिला अपने खेत में भिडी तोड़ने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के इंद्रजीत ने अकेला पाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

chat bot
आपका साथी