नार्थ तिसरा में पीओ ने दी पानी, बिजली काटने की चेतावनी, भड़के लोग

संस तिसरा नॉर्थ तिसरा परियोजना के पास रहने वाले लोगों की ओर से घर खाली नहीं करने पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:48 PM (IST)
नार्थ तिसरा में पीओ ने दी पानी, बिजली काटने की चेतावनी,  भड़के लोग
नार्थ तिसरा में पीओ ने दी पानी, बिजली काटने की चेतावनी, भड़के लोग

संस, तिसरा : नॉर्थ तिसरा परियोजना के पास रहने वाले लोगों की ओर से घर खाली नहीं करने पर परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार ने मंगलवार को पानी, बिजली काटने की चेतावनी दी है। इससे यहां के लोग भड़क उठे। पीओ के बयान का विरोध किया। लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हमलोगों को सुरक्षित जगह पुनर्वास कराइए। हम लोग यहां से जाने को तैयार हैं। पानी, बिजली काटने की चेतावनी नहीं दें। पीओ पंकज कुमार आज चेक पोस्ट के ऊपर सेंटर धौड़ा पहुंचे। भरत यादव से कहा कि शुक्रवार तक गोकुल पार्क में दी गई जमीन में यहां का आवास खाली कर चले जाएं। आवास खाली नहीं करने पर पानी, बिजली काट देंगे। जरूरत पड़ी तो अवैध रूप से रहने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं। पीओ के इस बयान का पास रहने वाले कुमार सोमिल, पंकज कुमार, नागेंद्र पांडेय आदि ने विरोध किया। लोगों ने पीओ से कहा कि पहले हमें सुरक्षित स्थान पर बसाएं। इसके बाद ही पानी, बिजली काटें। आखिर किस नियम के तहत परियोजना के करीब घरों के पास हैवी ब्लास्टिग की जा रही है। ब्लास्टिग होने से हमारे घरों को नुकसान हो रहा है। पत्थर से लोग बाल-बाल बच रहे हैं। घरों से एक सौ मीटर के अंदर ड्रिल मशीन से ब्लास्टिग के लिए होल किया जा रहा है। यह नियम के विरुद्ध है। परियोजना का हम लोग विरोधी नहीं हैं, लेकिन हमें हमारा हक मिलना चाहिए।

पीओ ने कहा कि प्रयास कर रहे हैं। जल्द यहां के लोगों को विस्थापित किया जाएगा। जहां तक ब्लास्टिग का सवाल है। नियम के तहत आबादी से डेढ़ सौ मीटर दूर किया जा रहा है। लोग विरोध करेंगे तो कानून का सहारा लेंगे। प्रबंधन और लोगों के बीच गतिरोध जारी है।

chat bot
आपका साथी