झरिया में सूदखोर ने कोलकर्मी को घर बुलाकर पीटा, केस दर्ज

संस झरिया कोल कर्मी सह लोदना चार नंबर निवासी करमू दुसाध ने ऊपर कुल्ही निवासी गुड्डू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:46 PM (IST)
झरिया में सूदखोर ने कोलकर्मी को घर बुलाकर पीटा, केस दर्ज
झरिया में सूदखोर ने कोलकर्मी को घर बुलाकर पीटा, केस दर्ज

संस, झरिया : कोल कर्मी सह लोदना चार नंबर निवासी करमू दुसाध ने ऊपर कुल्ही निवासी गुड्डू सिंह पर घर में बुलाकर मारपीट करने व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। इससे संबंधित शिकायत झरिया थाना में बुधवार को की है। झरिया थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर गुड्डू पर मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि करमू ने आवेदन में लिखा है कि मंगलवार को बोर्रागढ़ साइडिग में काम कर रह था। इसी दौरान गुड्डू आया और जबरन मुझे अपने घर ले गया। इसके बाद वह मुझसे सूद के रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर मेरे साथ मारपीट की गई। जाति सूचक गाली देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि करमू ने कुछ माह पूर्व गुड्डू से 10 हजार रुपए कर्ज लिया था। धीरे-धीरे रुपये दे दिया। इसके बाद भी गुड्डू रुपये की मांग करता रहता था। इन दिनों झरिया में सुदखोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। बैंककर्मियों की मिलीभगत से इन दिनों बैंक परिसर में भी सूदखोर सक्रिय रहते हैं। सूदखोर गरीब कर्मियों को सूद पर रुपये देने के बाद उनसे हमेशा रुपये की मांग करते रहते हैं। सूदखोर कर्मियों की महीने की कमाई सूद के नाम पर लूट लेते हैं। झरिया थाना पुलिस सूदखोरों के प्रति मामले में गंभीर नहीं होती है। इससे लोगों में रोष है। दूसरे पक्ष से संपर्क नहीं हो सका। इससे पहले भी झरिया में सूदखोरों की वजह से कई लोग जान दे चुके हैं। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी