उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांगा अधिकार Dhanbad News

राज्य की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में झारखंड आंदोलनकारियों ने अपना अधिकार मांगा है। आंदोलनकारियों की मांग है कि उनके बच्चों की मुफ्त शिक्षा का व्यवस्था राज्य सरकार करे। आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि झामुमो उन्हें सम्मान देने की बात करती है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:46 PM (IST)
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांगा अधिकार Dhanbad News
राज्य की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में झारखंड आंदोलनकारियों ने अपना अधिकार मांगा है। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : राज्य की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में झारखंड आंदोलनकारियों ने अपना अधिकार मांगा है। आंदोलनकारियों की मांग है कि उनके बच्चों की मुफ्त शिक्षा का व्यवस्था राज्य सरकार करे। आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि झामुमो उन्हें सम्मान देने की बात करती है। अब वक्त आ गया है। उन्हें हक और सम्मान मिले।

झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा की परिसदन में हुई बैठक में उपरोक्त मामले पर चर्चा हुई और मांग को लेकर आगामी 26 फरवरी को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जुल्फिकार अली ने की। संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश संयोजक देबू महतो ने कहा कि प्रदेश में आंदोलनकारी समर्थक सरकार बनी है।

इससे आंदोलनकारियों को एक उम्मीद जगी है। आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के लिए आयोग का गठन होना चाहिए। आंदोलनकारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए सरकार को गंभीरता पुर्वक चिंतन करना होगा। अलग राज्य के लिए 40 सालों से भी अधिक आंदोलन किया गया।

अब वक्त है कि राज्य मिला है तो हक और सम्मान भी मिले। महतो ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए ताकि आंदोलनकारी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। सरकारी की ओर से राेजगार के लिए संचालित योजनाओं में 25 फीसद भागीदारी आंदोलनकारियों की सुनिश्चित करायी जाए। प्रदेश संयोजक धीरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलनकारियों के मान सम्मान के लिए तेज आंदोलन की शंखनाद कोयलांचल से प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में दीप नारायण सिंह, नारायण महतो, नारायण मंडल, उमा यादव, फनी भूषण मंडल, सुरेश महतो, ज्योति लाल मुर्मू, हराधन मोदी, गुलाब सिंह, ईश्वर मरांडी, द्वारिका प्रसाद महतो समेत काफी संख्या में आंदोलनकारी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी