धनबाद में एक सप्ताह में दूसरी काल वैशाखी, तेज आंधी संग बरसीं हल्की फुहारें

धनबाद धनबाद में एक सप्ताह के दौरान दूसरी बार काल वैशाखी ने अपना असर दिखाया। सुबह से धूप खिली थी। दोपहर होते होते आसमान में काले बादल छा गये। इससे दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। एकाएक जोरदार गरज के साथ तेज आंधी चलने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 02:45 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 02:45 AM (IST)
धनबाद में एक सप्ताह में दूसरी काल वैशाखी, तेज आंधी संग बरसीं हल्की फुहारें
धनबाद में एक सप्ताह में दूसरी काल वैशाखी, तेज आंधी संग बरसीं हल्की फुहारें

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद में एक सप्ताह के दौरान दूसरी बार काल वैशाखी ने अपना असर दिखाया। सुबह से धूप खिली थी। दोपहर होते होते आसमान में काले बादल छा गये। इससे दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। एकाएक जोरदार गरज के साथ तेज आंधी चलने लगी। आंधी-तूफान के साथ बारिश भी शुरू हो गई। हालांकि इसका प्रभाव कुछ ही देर तक रहा। इसके बाद आंधी-बारिश थम गई। इससे पहले पांच मई को भी धनबाद में काल वैशाखी ने अपना असर दिखाया था। उस दौरान बारिश ज्यादा हुई थी।

मानसून अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव के अनुसार, काल वैशाखी की उत्पत्ति बिहार की राजधानी पटना के आसपास हुई थी। आंधी-बारिश कराते हुए तूफान धनबाद होकर संताल परगना की ओर बढ़ गया। धनबाद काल वैशाखी के केंद्र के बाहरी हिस्से में था जिससे यहां इसका प्रभाव कम दिखा। संताल के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में इसका ज्यादा असर रहा। धनबाद में डेढ़ एमएम बारिश हुई।

इधर, मौसम विभाग के अनुसार पिछले आठ दिनों में मैथन में दूसरी बार सबसे अधिक बारिश हुई। चार मई को मैथन में 40.2 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में 37.8 एमएम बारिश हुई। अभी कई दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने और धूप छांव के बीच बारिश होने की संभावना है। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

16 मई तक का संभावित तापमान

गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 21

शुक्रवार अधिकतम 34 न्यूनतम 22

शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 23

रविवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी