Dhanbad Coronavirus Vaccination: 18 से 44 आयु वर्ग के 44 लाख लाभुकों को अब तक लगा टीका, यहां देखें-आज खोले गए टीकाकरण केंद्रों की सूची
सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में कोरोना टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। सदर अस्पताल में टीकाकरण के अलावा अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी शुरू की गई है। इसमें मरीजों के लिए नियमित ओपीडी सेवा चालू की गई है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना टीकाकरण में रांची और जमशेदपुर के बाद तीसरे धनबाद जिला तीसरे स्थान पर बना हुआ है। जिले में 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच के टीका लेने वाले लाभुकों की संख्या लगभग 10 लाख के करीब पहुंच गई है। 9.54 लाख 18 से 44 वर्ष के बीच लाभुकों ने टीका लिया है। वही 45 से 60 वर्ष के बीच के लाभुकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इस वर्ग के अब तक 4.10 लाख लाभुकों ने टीका लगवाया है। सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने बताया कि जिले में सबसे पहला लक्ष्य 20 लाख लोगों को पहला डोज लगा देना। दिसंबर तक विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। इसके साथ ही दूसरा डोज लगाने की प्रक्रिया भी तेज की गई है। मंगलवार को भी टीकाकरण के लिए धनबाद जिले में केंद्र खोले गए हैं। इसकी जानकारी ट्वीट कर उपायुक्त संदीप सिंह ने दी है।
26 अक्टूबर को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिदिन संध्या 06:00 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग हेतु सुविधा उपलब्ध रहती है। pic.twitter.com/bqFrKSYS4k— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) October 25, 2021
आईएसएम के शॉपिंग कंपलेक्स में है ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। सदर अस्पताल में टीकाकरण के अलावा अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी शुरू की गई है। इसमें मरीजों के लिए नियमित ओपीडी सेवा चालू की गई है। इसके अलावा युवा मैत्री केंद्र, मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र, नशा विमुक्ति काउंसलिंग केंद्र चलाए जा रहे हैं। टीकाकरण के लिए भारी भीड़ को देखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की यहां व्यवस्था है। हालांकि शहरवासियों को परेशानी ना हो इसके लिए आईएसएम की शॉपिंग कंपलेक्स में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। यहां आम लोगों के लिए अलग से हर दिन कैंप लगाया जा रहा है।
टीकाकरण की होगी राज्य स्तरीय समीक्षा
धनबाद सहित अन्य अन्य जिलों में कोरोना टीकाकरण के लिए अलग से राज्य स्तरीय समीक्षा की जाएगी। दरअसल 18 वर्ष से नीचे के लाभुकों के लिए भी सरकार टीकाकरण की योजना बना रही है। इसके लिए धनबाद सहित सभी जिलों से माइक्रो प्लान बनाकर भेजा गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च सहित अन्य सरकारी आदेश के बाद बच्चों को टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इसके लिए धनबाद में तैयारी की जा रही है।