Unique Wedding: पत्नी के अवैध संबंध पर पति ने दिखाया बड़ा दिल, भाई से करा दी शादी, दिया सदा सुखी रहने का आशीर्वाद

Unique Wedding महिला के पूर्व पति का कहना है कि मेरी पत्नी गांव के लगने वाले भाई को पसंद करती है। हमने तय किया दोनों के बीच अडंगा पैदा करने से अच्छा दोनों की शादी कराकर मदद की जाए। रिश्ते में देवर-भाभी लगने वाले अब पति-पत्नी बन गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:19 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:41 AM (IST)
Unique Wedding: पत्नी के अवैध संबंध पर पति ने दिखाया बड़ा दिल, भाई से करा दी शादी, दिया सदा सुखी रहने का आशीर्वाद
महिला ने देवर के साथ की शादी ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लचकन गांव में एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की महिला का दिल अपने देवर पर आ गया। इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो उसने बड़ा दिल दिखाया। झगड़ा-झंझट और केस-मुकदमा के बजाय अपनी पत्नी को अपने रिश्ते के भाई के हवाले करने का निर्णय लिया। फिर दोनों की शादी करा दी। साथ ही सदैव सुखी रहने का आशीर्वाद भी दिया। शादी की तस्वरी इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल है। महिला दो बच्चों की मां है।

देवर से मिलने सूरत जा पहुंची महिला

लचकन गांव की एक शादीशुदा महिला अपने ससुराल के किसी को बिना बताए गुजरात की सूरत जा पहुंची। जहां उसका पति तथा गांव का लगने वाला देवर काम किया करता था। सूरत पहुंची महिला अपने पति के बजाए उस देवर के पास जा पहुंची। जिसे वो दिल से चाहती थी। इसके कुछ दिन बाद जब देवर और भाभी की तस्वीर सोशल मीडिया फेसबुक वायरल हो गई। जिसे देख हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पति ने दोनों की तलाश करते हुए सूरत के उस स्थान पर जा पहुंचा। जहां दोनों रह रहे थे। इसके बाद पति ने पत्नी और गांव के रहने वाले भाई से अलग-अलग बात की। दोनों ही एक दूसरे के साथ रहने के जिद पर अड़े थे। इसके बाद महिला के पति ने अपनी पत्नी की शादी भाई से करा दी। साथ ही दोनों की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। यह तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। 

महिला के पति की सुनिए

महिला के पूर्व पति का कहना है कि मेरी पत्नी गांव के लगने वाले भाई को पसंद करती है। इसकी जानकारी होने के बाद हमने तय किया दोनों के बीच अडंगा पैदा करने से अच्छा दोनों की शादी कराकर मदद की जाए। रिश्ते में देवर-भाभी लगने वाले अब पति-पत्नी बन गए हैैं। मैैंने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इधर, इस तरह की शादी की प्रखंड में खूब चर्चा हो रही है।

chat bot
आपका साथी