Dhanbad Weather Update: पाकिस्तानी 'गुलाब' का आंशिक असर, उमस से मिली राहत; 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट

Dhanbad Weather Update बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान गुलाब का धनबाद में आंशिक असर देखने को मिल रहा है। रविवार की शाम और फिर रात में बारिश हुई। सोमवार सुबह से माैसम साफ है। हालांकि माैसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:41 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:16 PM (IST)
Dhanbad Weather Update: पाकिस्तानी 'गुलाब' का आंशिक असर, उमस से मिली राहत; 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट
धनबाद के आसमान में हल्के बादल ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पाकिस्तानी तूफान गुलाब का आंशिक असर सोमवार को देखने को मिला। कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही हुई और दोपहर बाद हल्की बारिश भी। शाम में भी बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। इस तूफान का ज्यादा असर धनबाद और आसपास दिखने की संभावना कम है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के सोमवार तक लो प्रेशर के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इस लो प्रेशर का असर धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में दिखेगा। 30 सितंबर तक लो प्रेशर की वजह से पूरे राज्य में बारिश होगी। इसके मद्देनजर माैसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

झारखंड में हल्की बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो पाकिस्तान के तूफान गुलाब का प्रभाव सोमवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में दिखेगा। इन जगहों पर भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर अति भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। बारिश के साथ तेज आंधी से कच्चे मकान और झुग्गी झोपड़ियों को नुकसान भी पहुंचने का अनुमान है। निचले हिस्से में जल जमाव होने से आम जनजीवन पर भी इसका असर दिखेगा। जहां तक झारखंड की बात है तो बादलों की आवाजाही के दौरान कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। पर चक्रवात के भारी बारिश का सामना राज्य को नहीं करना होगा। इसके मद्देनजर माैसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।  

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखेगा असर

दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर से धनबाद और इसके पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा समेत पूरे राज्य में भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

chat bot
आपका साथी