Dhanabd: झरिया में 10 लाख का अवैध लोहा जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज

झरिया में अवैध लोहे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के अंदर झरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक में लदे दूसरी बार लगभग 10 लाख का अवैध लोहा जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर झरिया थाना पुलिस ने छापेमारी की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:26 PM (IST)
Dhanabd:  झरिया में 10 लाख का अवैध लोहा जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज
झरिया में अवैध लोहे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया : झरिया में अवैध लोहे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के अंदर झरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक में लदे दूसरी बार लगभग 10 लाख का अवैध लोहा जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर झरिया थाना पुलिस ने झरिया- धनबाद मुख्य सड़क बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास शनिवार के भोर में छापेमारी की।  अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त किया।

इस सबंध में झरिया थाना में ट्रक के मालिक सह चालक, खलासी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में लगी है। छापामारी का नेतृत्व झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा ने किया। बताते हैं कि ट्रक पर लगभग 10 लाख का अवैध लोहा लदा है। थाना प्राभारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से अवैध लोहा बाहर ले जाया जा रहा है। पुलिस की टीम बनाकर छापामारी कर ट्रक को जब्त किया गया।

पुलिस टीम ने चालक से लदे हुए लोहा के कागजात की मांग की। चालक की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस को शंका हुई। पुलिस टीम ने उक्त ट्रक को जब्त कर बस्ताकोला टीओपी में लाई। थाना प्रभारी पंकज कुमार झा ने कहा कि लोहा लदा ट्रक जब्त किया गया है। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी