आइआइटी में अफ्रीकन से लेकर फ्रेंच मैरीगोल्ड तक बिखरेगी महक

धनबाद यहां देसी गेंदे का फूल दिखेगा तो अफ्रीकन मैरीगोल्ड से लेकर फ्रेंच मैरीगोल्ड भी मन का लुभाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 02:29 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 02:29 AM (IST)
आइआइटी में अफ्रीकन से लेकर फ्रेंच मैरीगोल्ड तक बिखरेगी महक
आइआइटी में अफ्रीकन से लेकर फ्रेंच मैरीगोल्ड तक बिखरेगी महक

धनबाद : यहां देसी गेंदे का फूल दिखेगा तो अफ्रीकन मैरीगोल्ड से लेकर फ्रेंच मैरीगोल्ड भी मन का लुभाएंगे। एक से बढ़कर एक फूलों की ढेरों वैरायटी दर्शकों का ध्यान आकृष्ट करेंगी। दरअसल एक फरवरी को आइआइटी आइएसएम में 25वें वार्षिक फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। आइएसएम परिसर के ओवल ग्राउंड में होने वाली पुष्प प्रदर्शनी में संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रारूप के 30 से अधिक फूलों की वैरायटी दिखेगी। प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी, एक संस्थागत और दूसरा व्यक्तिगत। संस्था वाले ग्रुप में सरकारी, निजी, अंडरटेकिंग या ऑटोनोमस संस्थाएं शामिल हो सकेंगी। प्रतियोगिता निश्शुल्क होगी और 13 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्था आइआइटी के हार्टिकल्चरिस्ट डॉ. धीरज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर एनबी सुब्रमन्यम से संपर्क कर सकते हैं।

-------------------

सुबह सात से नौ बजे तक भरना होगा फॉर्म : प्रतियोगिता के दिन सुबह 7 से 9 बजे के बीच प्रवेश फॉर्म भरना होगा। सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक फ्लावर अरेंजमेंट किया जा सकेगा। प्रदर्शनी में उन पौधों-फूलों को भी लगाया जा सकता है, जो प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होंगे। इंडीविजुअल गार्डन में आइएसएम के लोग ही भाग ले सकेंगे। इसमें ग्राउंड, रूफ या बालकनी गार्डन की प्रदर्शनी होगी। प्रदर्शनी को दोपहर 1 बजे से सभी के लिए खोल दिया जाएगा। दोपहर साढ़े तीन बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। फ्लावर शो कमेटी के चेयरमैन प्रो. आलोक सिन्हा बनाए गए हैं।

--------------------

इनकी लगेगी प्रदर्शनी

रोज, मैरीगोल्ड (अफ्रीकन हाइब्रिड), मैरीगोल्ड (फ्रेंच), डहलिया, पेंसी, पेटुनिया, फ्लोक्स, सल्विया, सेलोसिया, एस्टर, कैलेंडुला, जरबेरा, वरबिना, पॉम्स, फर्न, क्रोटंस, कैक्टस, ऑर्नामेंटल पॉटेड प्लांट्स, पांप ओन, एचटी रोज, फ्लोरीबुंडा रोज आदि।

chat bot
आपका साथी