IIT (ISM): प्रबंधन ने बर्खास्त छात्रों की सुनी फरियाद, 106 को मिली राहत

85 छात्रों ने तो मानसून सत्र 2020-21 में प्री रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है। इस संबंध में संस्थान के डीन एकेडमिक ने कार्यालय आदेश के साथ बर्खास्त होने वाले छात्रों की सूची जारी की गई थी। जि‍न छात्रों की बर्खास्तगी वापस ली जा रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:57 AM (IST)
IIT (ISM): प्रबंधन ने बर्खास्त छात्रों की सुनी फरियाद, 106 को मिली राहत
आइआइटी प्रबंधन ने 214 छात्रों को पढ़ाई से बर्खास्त कर दिया था।

धनबाद, जेएनएन। आइआइटी आइएसएम के बर्खास्त  214  छात्रों में  106  और  छात्रों की अपील को  मान लिया है। अब उन्हें  26 जनवरी तक  शुल्क जमा करने  और मानसून सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन कराने का  डेडलाइन तय कर दिया है। इन सभी 106 छात्रों की  सूची  संस्थान ने  अपने वेबसाइट पर जारी भी कर दी है।  इसके पूर्व 57 छात्रों की अपील को  स्वीकृत करते हुए उनकी बर्खास्तगी वापस ले ली है। ये सभी 57  छात्र जूनियर रिसर्च फैलोशिप के छात्र है। अपील स्वीकृत के लिए छात्रों को वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म ए-5 भरने को कहा गया था। आवेदन प्रक्रिया व उसमें दिए गए शर्तो को पूरा करने के बाद आवेदन पर सीनेट की ओर से इसपर विचार किया गया। फिर जाकर इन छात्रों की बर्खास्तगी वापस ली गई है। इस संबंध में संस्थान के डीन एकेडमिक ने कार्यालय आदेश जारी कर बर्खास्तगी खत्म होने वाले छात्रों की सूची जारी की है। वहीं अन्य छात्र भी प्रक्रिया में लगे हुए है। बताते चले कि 214 छात्रों को पढ़ाई से बर्खास्त कर दिया है। कई बार नोटिस के बाद जब छात्रों ने कोई जवाब नहीं दिया तब संस्थान ने इन छात्रों के शैक्षणिक विषय से बर्खास्त जैसा कड़ा कदम उठाया था। इन छात्रों में न केवल बीटेक के छात्र-छात्राएं शामिल है, बल्कि जूनियर रिसर्च फैलोशिप के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। बर्खास्त होने वाले छात्रों में 129 छात्र-छात्राएं ऐसे थे जिन्होंने प्री रजिस्ट्रेशन तो करा लिया था, लेकिन शुल्क जमा नहीं किया है। वहीं 85 छात्रों ने तो मानसून सत्र 2020-21 में प्री रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है। इस संबंध में संस्थान के डीन एकेडमिक ने कार्यालय आदेश के साथ बर्खास्त होने वाले छात्रों की सूची जारी की गई थी। जि‍न छात्रों की बर्खास्तगी  वापस  ली जा रही है  उन छात्रों को अब फाइन के साथ 10 हजार रूपया जमा करना पडेगा। वहीं जि‍न छात्रों ने प्री रज‍िस्‍ट्रेशन नहीं कराया है। उन्‍हें 20 हजार रूपये फाइन के साथ जमा करना होगा। ऐसे कुल 106 छात्रों की अपील एक्‍सेप्‍ट की गई है। इन्‍हें हर हाल में 26 जनवरी तक पेमेंट जमा कर देना है।

chat bot
आपका साथी