आइआइटी धनबाद में बीटेक में 1125 सीटों पर होगा दाखिला

आइआइटी धनबाद सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। कोविड-19 के कारण इस बार भी सभी प्रक्रियाएं आनलाइन ही होंगी। फिजिकल वेरीफिकेशन कोविड की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:07 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:07 AM (IST)
आइआइटी धनबाद में बीटेक में 1125 सीटों पर होगा दाखिला
आइआइटी धनबाद में बीटेक में 1125 सीटों पर होगा दाखिला

धनबाद : आइआइटी धनबाद सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। कोविड-19 के कारण इस बार भी सभी प्रक्रियाएं आनलाइन ही होंगी। फिजिकल वेरीफिकेशन कोविड की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा। आइआइटी आइएसएम में सीट अलाटमेंट और च्वाइस फिलिग शुरू हो जाएगा। इस सत्र बीटेक में 1125 सीटों पर दाखिला होगा। इसके अलावा इस बार संस्थान में बीटेक में 10 फीसद विदेशी छात्रों के लिए सीटें बढ़ाई गई हैं। इस वर्ष लड़कियों के लिए सुपर न्यूमरेरी कोटा समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद भी लड़कियों के लिए लड़कों के मुकाबले 20 प्रतिशत सीट आरक्षित रहेंगी। ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के छात्रों के लिए 10 फीसदी सीट आरक्षित होगी। छात्राओं के लिए 118 तथा और ईडब्ल्यूएस के लिए 107 सीटें :

आइआइटी धनबाद में लड़कों के मुकाबले लड़कियों के लिए 20 फीसद सीट आरक्षित की गई हैं। लड़कियों के लिए 118 सीटें तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए 107 सीटें होंगी। वहीं सामान्य वर्ग के लिए 424 सीटें निर्धारित की गई हैं। विषय में सीटों की संख्या :

केमिकल इंजीनियरिग - 44

सिविल इंजीनियरिग - 55

कंप्यूटर साइंस - 111

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग - 98

इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिग - 99

इंजीनियरिग इन फिजिक्स - 25

पर्यावरण इंजीनियरिग - 38

मैकेनिकल इंजीनियरिग - 105

माइनिग इंजीनियरिग - 94

माइनिग मशीनरी इंजीनियरिग - 45

पेट्रोलियम इंजीनियरिग - 72

मिनरल एंड मेटेलरर्जी इंजीनियरिग - 36

मैथ एंड कंप्यूटर इंजीनियरिग - 44

अप्लाईड जियोलाजी इंजीनियरिग - 17

अप्लाइड जियोफिजिक्स इंजीनियरिग - 17

chat bot
आपका साथी