ICI Dhanbad ब्रांच ने छह वर्षों बाद दो अवार्ड में मारी बाजी, कानपुर में मिला सम्मान Dhanbad News

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया धनबाद ब्रांच के लिए यह वर्ष खुशी भरा साबित हुआ। कोविड-19 की चुनौतियों के बीच आईसीएआई धनबाद शाखा ने अपनी लगन और मेहनत की बदौलत सफलता का परचम लहराया। कानपुर रीजनल ऑफिस में आयोजित वार्षिकोत्सव में

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:59 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 10:13 AM (IST)
ICI Dhanbad ब्रांच ने छह वर्षों बाद दो अवार्ड में मारी बाजी, कानपुर में मिला सम्मान Dhanbad News
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया धनबाद ब्रांच। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया धनबाद ब्रांच के लिए यह वर्ष खुशी भरा साबित हुआ। कोविड-19 की चुनौतियों के बीच आईसीएआई धनबाद शाखा ने अपनी लगन और मेहनत की बदौलत सफलता का परचम लहराया।

कानपुर रीजनल ऑफिस में आयोजित वार्षिकोत्सव में आईसीएआई धनबाद ब्रांच को हाईली कोमेंडेड ब्रांच ऑफ सीआईआरसी स्मॉल ब्रांच श्रेणी और हाईली कोमेंडेड माइक्रो श्रेणी में दो अवार्ड से सम्मानित किया गया। माइक्रो श्रेणी में छात्रों के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

धनबाद ब्रांच को छह वर्ष बाद यह सम्मान मिला है। आईसीएआई के सदस्यों और छात्रों दोनों ही श्रेणी में धनबाद ने बाजी मारी है। वर्ष 2020-21 के चेयरमैन चरणजीत सिंह चावला तथा वाइस चेयरमैन प्रतीक गनेरीवाल ने यह सम्मान कानपुर में धनबाद की ओर से प्राप्त किया।

पूर्व चेयरमैन चरणजीत सिंह चावला ने कहा कि यह सफलता ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और पूरी कमेटी के सहयोग से मिला। इसमें सभी सीनियर्स का मार्गदर्शन और ब्रांच स्टाफ का सहयोग शामिल है। वर्तमान चेयरमैन प्रतीक गनेरीवाल ने बताया कि विभिन्न श्रेणियां का आकलन करने के बाद ही पुरस्कार दिया गया है।

धनबाद ब्रांच में दोनों ही पदों के लिए हाईली कोमेंडेड अवार्ड पाने में सफलता हासिल की। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए लॉकडाउन के समय भी जरूरतमंदों के लिए खाने का प्रबंध किया, पीएम रिलीफ फंड में सहयोग किया और आसपास भी लोगों की मदद की। दो बार रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पौधरोपण भी हुआ। सीए डे के अवसर पर वरीय सदस्यों का सम्मान किया गया। गांधी जयंती के दिन जरूरतमंद छात्रों के बीच पढ़ाई सामग्री वितरित की गई। 

लॉकडाउन के दौरान ब्रांच की ओर से सीए सदस्यों के लिए विभिन्न विषयों पर वर्चुअल वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश के विशेषज्ञ वक्ता, रीजनल और सेंट्रल सदस्य, विधायक, मंत्री, उच्च राजस्व अधिकारी, कोल कंपनियों के निदेशक शामिल हुए। इस वर्ष मोबाइल ऐप न्यूज़लेटर और वर्चुअल क्विज की शुरुआत हुई। हर दिन बदलते नियमों से सदस्यों और छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। इसी वर्ष पहली बार एक हफ्ते का वर्चुअल रन का आयोजन किया गया। इसमें राहुल सिंघानिया, शिवम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और पूरी टीम का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी