Breaking: दूधिया जोड़िया में बालू लदा हाइवा गिरने से एक की गई जान, चालक भी गंभीर

बलियापुर पतलाबाड़ी सड़क पर दूधिया जोड़िया पुल में शनिवार की सुबह एक बालू लदा हाइवा नीचे गिर गया। हाइवा में सवार बोरमुडी गांव निवासी नगर निगम के बस का कंडक्टर 52 वर्षीय जगन्नाथ दत्ता उर्फ जोगा की मौत मौके पर हो गई। जोगा भोर में हाइवा चालक से लिफ्ट

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:20 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:20 AM (IST)
Breaking:  दूधिया जोड़िया में बालू लदा हाइवा गिरने से एक की गई जान, चालक भी गंभीर
पी एम सी एच धनबाद इलाज के लिए भेजा गया

जासं, झरिया  : बलियापुर पतलाबाड़ी सड़क पर दूधिया जोड़िया पुल में शनिवार की सुबह एक बालू लदा हाइवा नीचे गिर गया। हाइवा में सवार बोरमुडी गांव निवासी नगर निगम के बस का कंडक्टर 52 वर्षीय जगन्नाथ दत्ता उर्फ जोगा की  मौत मौके पर हो गई। जोगा भोर में हाइवा चालक से लिफ्ट लेकर बलियापुर चौक आ रहा था। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसे इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद इलाज के लिए  भेजा गया है। घटना के बाद  हाइवा से दबे लोगों को निकालने में लगभग दो घंटा लगा। सुबह लगभग  साढ़े पांच बजे घटी इस हृदय विदारक घटना के बाद घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पाकर मृतक के परिवार भी मौके पर पहुंचे। सभी रो-रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रित को  मुआवजा देने की मांग को लेकर सडक  को जाम कर  दिया है। स्थानीय पुलिस,निरसा की विधायक, मुखिया मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने में लगे हैं। सड़क जाम जारी है।

chat bot
आपका साथी