जामताड़ा में नाजायज संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, पति गिरफ्तार

नाला के फुलसहरी गांव में एक युवक ने नाजायज संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति सामा पुजहर को गिरफ्तार कर लिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:57 PM (IST)
जामताड़ा में नाजायज संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, पति गिरफ्तार
घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ( फोटो जागरण)।

जामताड़ा (नाला)। नाला के फुलसहरी गांव में एक युवक ने नाजायज संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति सामा पुजहर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। आरोपी सामा पुजहर ने बताया कि उसकी पत्नी जोसना पुजहर किसी गैरमर्द से बात कर रही थी। उसे शक हुआ तो तो उसने पत्नी से पूछताछ की। लेकिन वह लगातार बातें छिपाती रही और विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी निकाली उससे प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी