अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंट कर की हत्या Godda News

जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रुपद गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपित पति अरविंद मंडल और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 09:41 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 09:43 AM (IST)
अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंट कर की हत्या Godda News
एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 गोड्डा, जेएनएन : जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रुपद गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपित पति अरविंद मंडल और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 बताया जाता है कि पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रुपद गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका 25 वर्षीय प्रियंका कुमारी के पति अरविंद मंडल का अवैध संबंध गांव की ही एक शादीशुदा औरत से था। इसको लेकर बराबर पति पत्नी के बीच विवाद होता  था। मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। इसी दौरान अरविंद ने प्रेमिका के साथ मिलकर प्रियंका की गला दबा कर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी गजेश कुमार द्रुपद गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की और  मौके पर ही अरविंद मंडल और उनकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी जब मृतक के भाई को मिली तो वे भी दौड़े भागे द्रुपद गांव पहुंचे । मृतका के भाई जय कांत ग्राम धनोरा थाना हसनपुर बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही उनकी बहन की शादी द्रुपद गांव में अरविंद मंडल से हुई थी। बताया कि जब से बहन की शादी हुई है तब से आज तक वह कभी भी चैन से नहीं रह पाए। कहा कि उनके बहनोई का अवैध संबंध किसी औरत से था। इसको लेकर बराबर झगड़ा झंझट होता था। कई बार मारपीट भी हुई थी और पंचायत कर सुलह भी कराया गया। मृतका का एक छोटा सा बेटा भी है। कहा कि गांव की एक शादीशुदा औरत ने उसकी बहन की जिंदगी में जहर खोलने का काम किया। अंततः उसकी बहन की हत्या हो गई।

chat bot
आपका साथी