खड़काबाद में शरारती तत्व उखाड़ कर ले गए 180 पौधे

संवाद सहयोगी देवली गोविदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद पेट्रोल पंप के समीप पिछले महीना भू-माफिय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:32 PM (IST)
खड़काबाद में शरारती तत्व उखाड़ कर ले गए 180 पौधे
खड़काबाद में शरारती तत्व उखाड़ कर ले गए 180 पौधे

संवाद सहयोगी, देवली : गोविदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद पेट्रोल पंप के समीप पिछले महीना भू-माफियाओं द्वारा रातों-रात तालाब की मेढ़ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उसके बाद 14 फरवरी को अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 180 विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए थे, लेकिन इन पौधों को बुधवार की रात शरारती तत्व के लोग उखाड़ कर ले गए। शरारती तत्वों द्वारा उन पौधों को उखाड़ कर ले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की तरह सुनील कुंभकार, नयन कुमार, भोलानाथ कुंभकार व प्रदीप कुमार पौधों में पानी देने के लिए पहुंचे तो सभी पौधे गायब मिले। इन्होंने तत्काल इसकी सूचना जिप सदस्य शाइस्ता परवीन, मुखिया बबलू मंडल व धरणीधर कुंभकार को दी। इन्होंने खड़काबाद पहुंच कर निरीक्षण करते हुए पौधा की खोजबीन की, लेकिन उखाड़े गए पौधों का पता नहीं चल पाया। तब इस घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। समाजसेवी धरणीधर कुंभकार ने बताया कि यह काम शरारती तत्वों का है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। वन विभाग से 150 पौधा लाकर पुन: लगाने का काम करेंगे। तार से घेराबंदी व शरारती तत्वों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए युवा कमेटी का गठन किया जाएगा। पिछले माह 10 फरवरी की रात को एक प्रस्तावित टाउनशिप के आवागमन का रास्ते के लिए लेकर तालाब की मेढ़ को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसका विरोध ग्रामीणों ने किया। अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 180 पौधे लगाए गये थे।

मौके पर ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी, मत्स्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी