महुदा इलाके में सैकड़ों लोगों को लगा टीका

संस महुदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा की ओर से महुदा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:48 PM (IST)
महुदा इलाके में सैकड़ों लोगों को लगा टीका
महुदा इलाके में सैकड़ों लोगों को लगा टीका

संस, महुदा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा की ओर से महुदा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। छत्रुटांड़, महुदा, पदुगोड़ा, सिगड़ा, पाथरगड़िया एवं हाथुडीह पंचायत में शिविर लगा। सहिया एवं सहिया साथी को 45 वर्ष से ऊपरवाले सभी लोगों को चिन्हित कर शिविर में लाने की विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। सफल बनाने में सीएचओ डॉ. रंजना तिर्की, एएनएम सुनीता देवी, बैदेही देवी, प्रिया कुमारी, मंजू श्रीवास्तव, अजीत कुमार महतो, लालचंद महतो, पुष्पा रानी, इतुलक्ष्मी चक्रवर्ती, सहिया साथी हलिमा एजाज, सहिया आरती देवी, किरण देवी, बसंती देवी, शिवानी देवी, रेणु देवी, ममता देवी, खुदेजा खातून, हसीबुन खातून, शहनाज बानो, जयमंती देवी,गौरी देवी, बबीता देवी, शिखा घोषाल, नमिता चौधरी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, खुशबू देवी, बबीता देवी, कलावती देवी, माला देवी आदि सहिया बहनों के साथ साथ आंगनबाड़ी सेविका नीलम प्रभा, गायत्री देवी, सेवंती देवी, दुर्गा देवी, लीला महतो, श्वेता दशौंधी पोषण सखी उषा देवी आदि का योगदान रहा।

--------------------

गोविदपुर में बिना मास्क पहने 15 लोग घूमते पकड़े गए

संस, गोविदपुर : बीडीओ संतोष कुमार, अंचल अधिकारी रामजी वर्मा व पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को गोविदपुर बाजार में संयुक्त रूप से मास्क जांच अभियान चलाया। 15 लोग बिना मास्क पहने घूमते पाए गए। सभी को बस में लादकर झारखंड पुलिस वाहिनी 3 परिसर पहुंचाया गया। शाम चार बजे के बाद निजी मुचलके पर सभी को छोड़ा गया। बीडीओ, सीओ व इंस्पेक्टर ने लोगों से मास्क लगाकर ही घर से निकलने की अपील की है। बिना मास्क पहने पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि गोविदपुर और बरवाड़ा क्षेत्र के कई स्थानों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना महामारी चरम पर है। इस स्थिति में सावधानी जरूरी है। बिना काम के लोगों को घर से निकलना नहीं चाहिए। मास्क जांच अभियान गोविदपुर बाजार में प्रतिदिन चलाया जाएगा। इसके अलावा देवली, बरवा पूर्व हटिया व बरवाअड्डा इलाके में भी मास्क जांच अभियान शुक्रवार से चलेगा। लोगों से विभिन्न सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लेने की भी अपील की है।

chat bot
आपका साथी