लाकडाउन अवधि में शिक्षा के स्तर में गिरावट

संस सिदरी ज्ञान-विज्ञान समिति की ओर से कोविड 19 महामारी के दौरान झारखंड में शिक्षा की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 07:26 PM (IST)
लाकडाउन अवधि में शिक्षा के स्तर में गिरावट
लाकडाउन अवधि में शिक्षा के स्तर में गिरावट

संस, सिदरी : ज्ञान-विज्ञान समिति की ओर से कोविड 19 महामारी के दौरान झारखंड में शिक्षा की स्थिति पर सर्वेक्षण किया गया। 84.27 प्रतिशत सरकारी स्कूल व 16.32 निजी विद्यालयों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया। सर्वेक्षण में 85.13 प्रतिशत बच्चों ने विद्यालय इंटरनेट की सुविधा के बारे में अनभिज्ञता जताई। आनलाइन व वीडियो के माध्यम से पढ़ाई के संबंध में 75.79 प्रतिशत बच्चों का जवाब नकारात्मक रहा। राज्य में 93. 6 प्रतिशत बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। 4. 36 प्रतिशत बच्चों ने काम करके इस दौरान कुछ धनोपार्जन भी किया। 10. 9 प्रतिशत बच्चे आनलाइन व 15. 4 प्रतिशत बच्चे वीडियो के माध्यम से क्लास करते रहे। 11.7 प्रतिशत बच्चों ने आनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क की समस्या बताई। बच्चों के पास क्लास करने के लिए डाटा के लिए पैसे के अभाव था। 39.2 प्रतिशत बच्चों को आनलाइन क्लास समझ में नहीं आया। 93. 1 प्रतिशत बच्चों ने कहा कि लाकडाउन के दौरान शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। 92.32 प्रतिशत अभिभावक स्कूल खोलने के पक्ष में दिखे। बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल भूलने लगे हैं। समिति के लोगों ने कहा कि यह सर्वेक्षण 24 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया गया था।

बैठक में समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल, जिला सह राज्य सचिव भोलानाथ राम, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीत कुमार भंडारी, जाहिद हुसैन, राजू बाउरी, मधेश्वर नाथ भगत, सुमिता दत्ता, देवाश्री गुप्ता थे।

chat bot
आपका साथी