Dhanbad Politics: साइकिल चलाकर अब कांग्रेसी बताएंगे आम जनता कितनी है परेशान

पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता आजिज आ चुकी है। कांग्रेसी लगातार इस मुद्दे को उठाते आ रहे हैं। अब सभी आर पार की लड़ाई के मूड में हैं। धरना प्रदर्शन और चूल्हा जलाने के बाद अब कांग्रेसी साइकिल चलाएंगे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 02:54 PM (IST)
Dhanbad Politics: साइकिल चलाकर अब कांग्रेसी बताएंगे आम जनता कितनी है परेशान
पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता आजिज आ चुकी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता आजिज आ चुकी है। कांग्रेसी लगातार इस मुद्दे को उठाते आ रहे हैं। अब सभी आर पार की लड़ाई के मूड में हैं। धरना प्रदर्शन और चूल्हा जलाने के बाद अब कांग्रेसी साइकिल चलाएंगे। 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए कांग्रेसी पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध जताएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि साइकिल यात्रा के साथ ही आगे का भी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम तय कर दिया गया है। 19 जुलाई को पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलेगा। 28 जुलाई को राज्य स्तर पर प्रदर्शन एवं जुलूस निकाला जाएगा। यह प्रदर्शन जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक होगा। इसमें कांग्रेस के विधायक के साथ-साथ सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू गैस की कीमतों में लगाम नहीं लगा पा रही है। महंगाई अपने चरम पर है। देखने सुनने वाला कोई नहीं है। यही अगर कांग्रेस की सरकार में होता तो भाजपा के लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन पर उतर आते। आज कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। सब चुप्पी साधे हुए हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है, परेशान है। लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। पूंजीपति अपनी झोली भरने पर लगे हैं। आम जनता घुट घुट कर जी रही है। इस प्रदर्शन के बाद भी अगर सरकार नहीं चेती तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

chat bot
आपका साथी