City Rankings 2020: देश में रहने के लिहाज से अच्छे शहरों में अपना धनबाद भी शुमार, राजधानी रांची 42वें स्थान पर

City Rankings 2020 इंडेक्स में धनबाद ने 48वां और रांची ने 22वां स्थान पाया है। इसी तरह सिटीजन परसेप्शन सर्वे में धनबाद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 14वां स्थान और रांची ने 22वां स्थान प्राप्त किया है। यहां के लोगों की नजर में धनबाद की छवि बेहतर है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:36 AM (IST)
City Rankings 2020: देश में रहने के लिहाज से अच्छे शहरों में अपना धनबाद भी शुमार, राजधानी रांची 42वें स्थान पर
धनबाद रेलवे स्टेशन के सामने का एक नजारा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। शहरी एवं आवास मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को देशभर के 10 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले स्थानीय निकायों में जीवन स्तर समेत कई बिंदुओं पर प्रदर्शन सूचकांक यानी परफॉर्मेंस इंडेक्स जारी किया। झारखंड से इस श्रेणी में सिर्फ दो नगर निकाय धनबाद और रांची शामिल हुए थे। देशभर से 111 स्थानीय निकायों का प्रदर्शन सूचकांक जारी किया गया है। यह प्रदर्शन सूचकांक 16 जनवरी 2020 से 20 मार्च 2020 तक जारी किया गया है। इसमें म्युनिसिपल परफार्मेंस इंडेक्स (एमपीआइ) में धनबाद को 35वां और रांची को 39वां स्थान मिला है।

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारी जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स ( Ease of Living Index) में लिविंग के मामले में बेंगलुरु टॉप पर है। बेंगलुरु के अलावा पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, सूरत जैसे शहर भी लिस्ट में टॉप पर हैं। धनबाद बॉटम वाले शहरों में शामिल है। म्युनिसिपल परफार्मेंस इंडेक्स में सेवाओं, वित्त, पॉलिसी, तकनीक और गवर्नेंस को शामिल किया गया। इसी तरह ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में जीवन स्तर, आर्थिक क्षमता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सुरक्षा, साफ-सफाई, आर्थिक विकास, पर्यावरण, हरित क्षेत्र, बिजली की खपत आदि को शामिल किया गया था। 

रैंकिंग ऑनलाइन देखने के लिए यहां क्लिक करें- City Rankings 2020

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में देश के 49 शहरों में धनबाद ने 48वां और रांची ने 42वां स्थान पाया है। इसी तरह सिटीजन परसेप्शन सर्वे में धनबाद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 14वां स्थान और रांची ने 22वां स्थान प्राप्त किया है। इस तरह देखा जाए तो यहां के लोगों की नजर धनबाद की छवि बेहतर है। सिटीजन परसेप्शन सर्वे में 21 बिंदुओं पर जानकारी ली गई थी। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुनी ने ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 और नगरपालिका कार्य निष्पादन सूचकांक-2020 की रैंकिंग जारी की है।

सिटीजन परसेप्शन सर्वे में धनबाद के लोगों ने दिया स्कोर

सस्ती और गुणवत्ता शिक्षा : 75 सस्ती और गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवा : 80 किफायती आवास : 69 कुल मिलाकर स्वच्छता : 74 कचरा संग्रहण की प्रभावकारिता प्रणाली : 82 पीने के पानी की गुणवत्ता आपूर्ति : 79 जल जमाव की घटना : 53 सुरक्षित आवागमन : 85 सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्तता : 82 आवागमन की वहन क्षमता : 74 सुरक्षा : 87 आपातकाल की क्षमता सेवाएं : 88 सार्वजनिक रूप से महिलाओं की सुरक्षा स्थानों : 85 मनोरंजन की पर्याप्तता सुविधाएं : 88 आजीविका के अवसर : 78 जीवन स्तर बनाए रखने के लिए आय की पर्याप्तता : 70 वित्तीय सेवाओं तक पहुंच : 89 वायु की गुणवत्ता : 79 हरित क्षेत्र की पर्याप्तता : 78 बिजली की आपूर्ति की गुणवत्ता : 89 सस्ती बिजली : 72

79 फीसद ने कहा धनबाद में जीवन स्तर बेहतर जीवन स्तर बेहतर : 79.93 आर्थिक क्षमता : 79.93 स्टैबिलिटी यानी स्थिरता : 80.70

रहने के लिहाज से 49 अच्छे शहरों में कुछ नाम बेंगलुरु-1 दिल्ली-13 लखनऊ-26 वाराणसी 27 कानपुर-28 चंडीगढ़-29 गाजियाबाद-30 ग्वालियर-31 प्रयागराज-32 पटना-33 आगरा-35 मेरठ-36 फरीदाबाद-40 रांची-42 बरेली-43 धनबाद-48 श्रीनगर-49 वाराणसी-

chat bot
आपका साथी