कोरोना काल में अस्‍पताल आपदा को अवसर में बदल वसूल रहे मनमनी राश‍ि: हिंदू जन जागृति

हिंदू जनजागृति समिति ने अस्पतालों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। समिति ने सीधे तौर पर कहा है कि मरीज के इलाज के नाम पर अस्पतालों में बवेजह की दवाएं अधिक राशि की वसूली की जा रही है। इस पर रोक लगायी जानी चाहिए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:59 AM (IST)
कोरोना काल में अस्‍पताल आपदा को अवसर में बदल वसूल रहे मनमनी राश‍ि:  हिंदू जन जागृति
हिंदू जनजागृति समिति ने अस्पतालों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: हिंदू जनजागृति समिति ने अस्पतालों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। समिति ने सीधे तौर पर कहा है कि मरीज के इलाज के नाम पर अस्पतालों में बवेजह की दवाएं, अधिक राशि की वसूली की जा रही है। इस पर रोक लगायी जानी चाहिए।

इस मामले को लेकर समिति की ओर से ऑनलाइन परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से लोग जुड़े और अपनी राय दी। समिति के धनबाद समन्वयक अमरजीत प्रसाद ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित की गई रोगी सेवा का दर, आवश्यक औषधि, वैकल्पिक औषधियां, अधिकार, वर्तमान कानून आदि की जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं।

लूटनेवालों का राज्य चल रहा है। प्रसाद ने बताया कि परिसंवाद में शामिल आरोग्य साहाय समिति के मुंबई के समन्यवक डॉ. उदय धुरी ने बताया कि समाज व्यवस्था उत्तम रखना, यह प्रशासन का कर्तव्य है, लेकिन प्रशासन और समाज व्यवस्था भ्रष्ट होने के कारण, हमें उसके विरोध में आवाज उठाना पड रहा है ।

इस समय देश के विविध राज्यों के कुछ रोगी तथा रोगियों के रिश्तेदारों ने उनके साथ किस प्रकार धोखाधडी की गई, इसका अनुभव भी बताया। कुछ रोगियों को समय से उपचार न मिलने के कारण उनकी मृत्यु हुई। डॉ. धुरी ने कहा कि निजी चिकित्सालयों में व्यापक पैमाने पर लूट की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ जनता को मुखर होकर सामने आना होगा। जहां भी धोखाधड़ी और लूट हो रही है, उनके खिलाफ थाना, उपायुक्त, नगर आयुक्त के पास शिकायत दर्ज जरुर कराएं। तभी इसे रोका जा सकता है।

chat bot
आपका साथी